जेलेंस्की के राइट हैंड डेनिस मोनास्टिरस्की को रूस ने मारा? हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गये गृहमंत्री कौन थे?
यूक्रेन में पिछले साल फरवरी महीने में रूस ने आक्रमण किया था और उसके बाद से गृहमंत्री लगाताक अपने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।

Ukrainian interior minister killed in crash: रूस से चल रहे जंग के बीच यूक्रेन के गृहमंत्री और कई उच्चाधिकारी हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गये हैं। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, कई एक्सपर्ट्स का मानना है, कि हेलीकॉप्टर हादसे के पीछे रूस का हाथ हो सकता है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्करेन की राजधानी कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर लिखा है, कि कीव उपनगर में एक किंडरगार्टन में हेलीकॉप्टर क्रैश करने से 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो घी है। वहीं, कुल 29 लोग घायल हुए हैं।

मारे गये हैं बड़े-बड़े अधिकारी
हेलीकॉप्टर क्रैश करने से यूक्रेन के गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की की मौत हो गई है, जो यूक्रेन के लिए बहुत बड़ा झटका है। गृहमंत्री के साथ साथ हेलीकॉप्टर में यूक्रेनी आंतरिक मंत्रालय की नेतृत्व टीम शामिल थी, जिनकी भी मौत हो गई है। वहीं, अलजजीरा से बात करते हुए एक्सपर्ट पीटर ज़ल्मायव ने कहा है, कि हेलीकॉप्टर हादसे के पीछे पहली नजर में खराब मौसम को माना जा रहा है, लेकिन यूरेशिया डेमोक्रेसी इनिशिएटिव के विश्लेषक पीटर ज़ल्मायव ने ये भी कहा है, कि ये हेलीकॉप्टर हादसा "बहुत संदिग्ध हैं और मैं रूसी संघ द्वारा संभावित आतंकवादी कार्रवाई से इनकार नहीं करूंगा।" हालांकि, अभी तक यूक्रेन सरकार की तरफ से किसी रूसी हमले को लेकर आशंका नहीं जताई गई है और यूक्रेन की तरफ से अभी तक इस बात को लेकर भी जानकारी नहीं दी गई है, कि आखिर ऐसी कौन सी मिशन थी, जिसपर यूक्रेन के गृहमंत्री को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उड़ान भरना जरूरी थी।

कौन थे यूक्रेन के गृहमंत्री?
यूक्रेन के गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की को साल 2021 में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश का गृहमंत्री नियुक्त किया था और वो ज़ेलेंस्की के मंत्रिमंडल में एक प्रमुख व्यक्ति थे। डेनिस मोनास्टिर्स्की के कंधे पर पूरे यूक्रेन की पुलिस और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी और यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद डेनिस मोनास्टिर्स्की पहले ऐसे बड़े मंत्री हैं, जिनकी मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा ब्रोवेरी शहर में हुआ है, जब हेलीकॉप्टर एक आवासीय परिसर से गुजर रहा था। इस हेलीकॉप्टर हादसे में मोनास्टिर्स्की के पहले मंत्री येवेनी येनिन की भी मौत हो गई थी।
Recommended Video


यूक्रेन के लिए बहुत बड़ा झटका
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की का हेलीकॉप्टर हादसे में मारा जाना यूक्रेन और उसके राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की के लिए बहुत बड़ा झटका है। डेनिस मोनास्टिर्स्की के डिप्टी ने कहा है, कि राष्ट्रपति के बाद वो उनके कंधे पर कई बड़ी जिम्मेदारियां थीं और युद्ध शुरू होने के बाद से वो लगातार बड़ी भूमिका निभा रहे थे। वहीं, उनकी मौत के बाद कीव दहल उठा है और कीव के सरकारी हलकों में सनसनी फैली हुई है। अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है, कि वो ऐसे कठिन वक्त में क्या करें और आगे क्या होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications