पति को जहर देकर मारने वाली महिला को अदालत ने भेजा जेल, गूगल पर सर्च किया था 'अमीरों के लिए लग्जरी जेल'
जांचकर्ताओं ने कोरी के गूगल सर्च हिस्ट्री की जानकारी 12 जून को एक हिरासत सुनवाई में पेश की। इसके बाद न्यायाधीश ने कोरी को समाज के लिए खतरा बताते हुए जेल में ही रहने का आदेश सुनाया है।
पति की हत्या के आरोप में जेल में कैद अमेरिकी महिला कोरी रिचिंस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 33 साल की कोरी ने गूगल पर अमीरों के लिए लग्जरी जेल के बारे में सर्च किया था।
तीन बच्चों की मां कोरी रिचिंस पर मार्च 2022 में अपने पति एरिक रिचिन्स को फेंटानाइल की ओवरडोज खुराक देकर जहर देने का आरोप लगा है। हैरानी की बात तो ये है कि कोरी ने कथित तौर पर पति की हत्या के बाद पति वियोग से जुड़ी बच्चों की किताब लिखी थी।

मार्च में जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस को कोरी के गूगल सर्च हिस्ट्री में कई चौंका देने वाली चीजें मिलीं। कोरी ने गूगल पर और भी कई चीजें सर्च की थीं। जैसे कि क्या मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण बदला जा सकता है?
कोरी ने गूगल पर यूटा की जेल में मिलने वाली सुविधाएं, क्या डीलिट किए गए मैसेज पुलिस देख सकती है?, जीवन बीमा कंपनियां दावेदारों को भुगतान करने में कितना समय लेती हैं?, क्या पुलिस आपको लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए मजबूर कर सकती है आदि चीजें भी सर्च किया।
जांचकर्ताओं ने कोरी के गूगल सर्च हिस्ट्री की जानकारी 12 जून को एक हिरासत सुनवाई में पेश की। इसके बाद न्यायाधीश ने कोरी को समाज के लिए खतरा बताते हुए जेल में ही रहने का आदेश सुनाया है।
हालांकि, कोरी के बचाव पक्ष ने अदालत के सामने तर्क दिया कि उनकी मुवक्किल ने यह खोज सिर्फ मामले की जानकारी हासिल करने के लिए की थी। वकील ने कहा कि इन सर्च में ऐसा कुछ भी नहीं जो कोरी को दोषी ठहराता हो।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2022 में, कोरी रिचिंस ने देर रात पुलिस को फोन किया और कहा कि उनके पति, एरिक रिचिंस ठंडे पड़ चुके हैं। एक चिकित्सा परीक्षक ने बाद में पाया कि रिचिन्स की मृत्यु फेंटेनाइल ओवरडोज से हुई थी। फेटनायल एक ड्रग होता है और एरिक के शरीर में उसकी 5 गुना ज्यादा मात्रा में ये ड्रग मिला।
रिपोर्ट के मुताबिक कोरी रिचिंस ने अपने पति की याद में एक बच्चों की किताब भी लिखी थी, जिसका नाम 'Are You With Me?' है। इस किताब के प्रचार को लेकर कोरी ने कई पॉडकास्ट शो में भी हिस्सा लिया था। कोरी इसके जरिए यह बतावना चाह रही थी कि वो अपने पति से कितना प्यार करती थी और उसके जाने से कितनी दुखी है।












Click it and Unblock the Notifications