एक प्‍लेब्‍वॉय से पेरिस आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड बना अबाउद

पेरिस। शुक्रवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस को आतंकी हमलों से दहलाने वाले आईएसआईएस का आतंकी और हमलों का मास्‍टरमाइंड अबदेलहामिद अबाउद के बुधवार को मारे जाने की खबरें हैं।

isis-paris-attack-mastermind

सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में अबाउद ने आतंक की खतरनाक साजिश रची और दहशत का नया नाम बन गया। मोरक्‍को से बल्जियम आकर बसने वाले अबाउद के पिता मोरक्‍कों के रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन हैं। उसकी बहन यास्‍मीन कहती हैं कि उनका परिवार हमेशा उसके मरने की दुआ करता था।

एक बिजनेसमैन का बेटा जो एक प्‍लेब्‍वॉय था और डिस्‍को जाता था, आखिर एक आतंकी कैसे बना इसकी कहानी भी काफी दिलचस्‍प है। आइए आपको बताते हैं अबाउद की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

मोरक्‍कों से बेल्जियम आया आतंकी

  • अबाउद का जन्‍म मोरक्‍कन परिवार में हुआ।
  • उसके पिता उमर अबाउद एक दुकान चलाते हैं।
  • अबाउद का परिवार सन 1975 में मोरक्‍को से बेल्जियम आ गया था।
  • राजधानी ब्रुसेल्‍स की मॉलेनबेक शहर में अबाउद की फैमिली रहती थी।
  • ब्रुसेल्‍स के काफी अच्‍छे कॉलेज में अबाउद का एडमिशन हुआ।
  • मॉलेनबेक की जिस गली में अबाउद का परिवार रहता है उसे इंटरनेशनल स्‍ट्रीट के नाम से जानते हैं।
  • यहां बसी मुसलमान युवा आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा चरमपंथ की ओर झुकाव रखता है।
  • इस इंटरनेशनल स्‍ट्रीट में मोरक्‍को, मैसाडोनिया, टर्की, सर्बिया, स्‍पेन और बेल्जियन के लोग रहते हैं।
  • गली में अबाउद को लोग 'कैप्‍टन' के नाम से बुलाते थे।
  • शुरुआत में अबाउद काफी अच्‍छा इंसान था जिस पर उसके माता-पिता को काफी गर्व था।

13 वर्ष के भाई को ले गया सीरिया

  • अबाउद जब मिड 20 में था तो उसे एक छोटे से अपराध के लिए जेल जाना पड़ा था।
  • यहीं से उसकी शुरुआत अपराध की दुनिया में हुई।
  • फिर वह सीरिया चला गया और उसने आईएसआईएस ज्‍वॉइन कर लिया।
  • अबाउद अकेले नहीं गया बल्कि वह अपने 13 वर्ष के भाई युनूस को भी सीरिया लेकर गया।
  • इसके बाद अबाउद आईएसआईएस के लिए भर्ती करने वाला एक कामयाब आतंकी बन गया।
  • जब उसकी मां को उसके बारे में पता लगा तो वह शर्म की वजह से मोरक्‍को वापस लौट गईं।
  • हालांकि उसके पिता आज भी इंटरनेशनल स्‍ट्रीट में रहते हैं और उन्‍होंने अबाउ के साथ अपने संबंधों को खत्‍म कर लिया है।
  • अबाउद की बहन यास्‍मीन एक सफल वर्किंग वुमन हैं और ब्रुसेल्‍स के पॉश इलाके में रहती है।

प्‍लेब्‍वॉय और डिस्‍को जाने वाला अबाउद

  • अबाउद एक होशियार लड़का था, जैसा कि उसके पड़ोसी बताते हें।
  • उसके पिता की दुकान ब्रुसेल्‍स के रुए प्राडो में है और काफी बड़ी दुकान है।
  • दुकान में घर की जरूरत का सारा सामान बेचा जाता है।
  • अबाउद हमेशा मुसलमानों के ट्रेडीशनल कपड़ों को पहनने से मना कर देता था।
  • उसके पड़ोसी बताते हैं कि अबाउद का परिवार ध‍ार्मिक नहीं था।
  • अबाउद के दोस्‍तों की मानें तो वह कभी गांजे का नशा करता था तो कभी शराब पीता था।
  • उसके क्‍लासमेट्स उसे एक प्‍लेब्‍वॉय बताते हैं।
  • वह अक्‍सर लड़कियों के साथ रहता था और डिस्‍कों में भी जाता था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+