जानिए कौन हैं बिहार में जन्मे डॉ. आशीष झा, जिन्हें बाइडेन ने दी अमेरिका में कोविड कंट्रोल की जिम्मेदारी

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, डॉक्टर आशीष झा अगले महीने अपना कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल, डॉ. आशीष झा ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं।

वॉशिंगटन, मार्च 18: अमेरिका के प्रसिद्ध डॉक्टर और कोरोना महामारी के रोकथाम में अहम योगदान देने वाले डॉ. आशीष झा को अब अमेरिका में काफी अहम जिम्मेदारी दी गई है और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डॉ. आशीष झा को व्हाइट हाउस कोविड रिस्पांस टीम का कॉर्डिनेटर तैनात किया है।

अगले महीने संभालेंगे पद

अगले महीने संभालेंगे पद

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, डॉक्टर आशीष झा अगले महीने अपना कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल, डॉ. आशीष झा ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं और कोविड महामारी के दौरान उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि, "मैं डॉ. आशीष झा को व्हाइट हाउस कोविड रिस्पांस टीम के नये कॉर्डिनेटर के रूप में नामित करने के लिए उत्साहित हूं। डॉ. झा अमेरिका के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक हैं और अपनी बुद्धिमान और शांत सार्वजनिक उपस्थिति से अमेरिकियों के लिए एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं।"

कौन हैं डॉ. आशीष झा?

कौन हैं डॉ. आशीष झा?

51 साल के डॉ. आशीष झा को संक्रामक रोगों के इलाज में गहरी विशेषज्ञता हासिल है और उन्होंने कोविड संकट के दौरान लगातार लोगों को सलाह देने का काम किया है। उनका जन्म साल 1970 में बिहार के पुरसौलिया में हुआ था, लेकिन उनका परिवार साल 1979 में कनाडा शिफ्ट हो गया था। वहीं, साल 1983 में डॉ. आशीष झा का परिवार अमेरिका में बस गया। ब्राउन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की वेबसाइट पर उनके प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें " महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया के साथ-साथ स्वास्थ्य नीति अनुसंधान और अभ्यास पर एक विशेषज्ञ के रूप में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है।''

इबोला महामारी के लिए भी किया काम

इबोला महामारी के लिए भी किया काम

ब्राउन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की वेबसाइट के मुताबिक, डॉ. आशीष झा ने इबोला महामारी के दौरान भी काफी महत्वपूर्ण रिसर्च का नेतृत्व किया है। इसके साथ ही कोविड -19 रिस्पांस, प्रमुख मुद्दों के प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण और राज्य और संघीय नीति निर्माताओं को सलाह देना उनका प्रमुख काम रहा है। प्रोफाइल के मुताबिक, साल 1992 में डॉ. आशीष झा ने कोलंबिया से मेडिकल की पढ़ाई की और साल 1997 में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एमडी की उपाधि प्राप्त की और सैन फ्रांसिस्को में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में आंतरिक चिकित्सा में ट्रेनिंग हासिल की।

जनरल मैडिसीन में फेलोशिप

जनरल मैडिसीन में फेलोशिप

डॉ. आशीष झा ने 2004 में हार्वर्ड टी.एच. सार्वजनिक स्वास्थ्य के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में ब्रिघम और महिला अस्पताल में जनरल मेडिसीन की फेलोशिप पूरी की और अब तक ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन के रूप में कार्यरत थे।

‘सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

‘सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा व्हाइट हाउस कोविड रिस्पांस टीम कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाने के बाद डॉ. आशीष झा ने कहा कि, ''यह मौका पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं'' और हमें अभी भी कोविड महामारी को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण काम करना है, ताकि जीवन की रक्षा हो सके। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं''।

डॉ. झा के सामने बड़ी चुनौतियां

डॉ. झा के सामने बड़ी चुनौतियां

कोविड महामारी ने अमेरिका में भारी नुकसान पहुंचाया है और लाखों अमेरिकी कोविड महामारी की वजह से काल के गाल में समाए हैं। वहीं, डॉ. आशीष झा के पूर्ववर्ती जेफ जेंट्स ने कोविड रिस्पांस टीम के कॉर्डिनेटर के तौर पर रिकॉर्ड काम किया है और उन्हें 'सही वक्त पर सही फैसला करने वाला इंसान' कहा जाता है।

डॉ. जेफ ने निभाई बड़ी जिम्मेदारियां

डॉ. जेफ ने निभाई बड़ी जिम्मेदारियां

जब जेफ ने व्हाइट हाउस में काम शुरू किया था, उस वक्त एक प्रतिशत से भी कम अमेरिकियों ने कोविड का टीका लगवाया था और अमेरिका में स्कूल- कॉलेज बंद थे और अमेरिका में भीषण कोरोना संकट से गुजर रहा था। लेकिन, आज की स्थिति अलग है। आज अमेरिका में 80 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क लोगों ने टीका लगवा लिया है और अमेरिका में अब करीब करीब सभी स्कूल खुल चुके हैं। लिहाजा, डॉ. आशीष झा के सामने उस रिकॉर्ड को बनाए रखने की चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+