बिल गेट्स के साथ मार्क जुकगरबर्ग लेकर आए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्‍ट

कैलिफोर्निया। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बिल गेट्स के साथ मिल कर 'ब्रेकथ्रू इनर्जी कोएलिशन' शुरू किया है। जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है। जुकेरबर्ग ने लिखा है कि 'ब्रेकथ्रू इनर्जी कोएलिशन' उन विचारों में निवेश करेगा, जो ऊर्जा पैदा करने और उसके प्रयोग के तरीकों को बदल सकता हो।

Mark-Zuckerberg-bill-gates

मार्क के मुताबिक जिस समय पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन चल रहा है, हमें उम्मीद है कि इस पहल से जलवायु परिर्तन रोकने के लिए नए विचार को सामने लाने और नई तकनीक खोजने में मदद मिलेगी।

मार्क ने आगे लिखा है कि हम अक्षय ऊर्जा और साफ सुथरे ऊर्जा में पहले ही निवेश कर चुके हैं। हमारा मानना है कि आने वाली पीढी के बेहतर भविष्य के लिए यह ज़रूरी है कि हम ऐसी परियोजनाओं में पैसे लगाएं जिन्हें सरकार से पैसे नहीं मिल रहे हैं।

इस समूह से दो दर्जन से ज्‍यादा कंपनियां, एनजीओ और दूसरे लोग जुड़ेंगे। इस परियोजना में पैसे लगाने वालों में अहम हैं- अलीबाबा के सीईओ जैक मा, एचपी के प्रमुख मेग व्हिटमैन और वर्जिन समूह के मुखिया रिचर्ड ब्रैनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+