पूरी जिंदगी लोग जितना कमा नहीं पाते, जॉनी डेप उतनी की एक महीने में पी जाते हैं शराब, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

एक्टर जॉनी डेप एक फिल्म से करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी घर और लग्जरी गाड़ियों की कीमत भी बहुत ज्यादा है। दुनिया के हर कोने में जॉनी डेप की संपत्ति मौजूद है।

वाशिंगटन, 02 जूनः मशहूर ह़ॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और एम्बर हर्ड से जुड़े विवाद का फैसला हो गया है। जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। सात सदस्यीय जूरी ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि एंबर हर्ड, जॉनी डेप को 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करेंगी। इस फैसले के बाद जॉनी डेप की कुल संपत्ति में 15 मिलियन डॉलर की वृद्धि और हो जाएगी। हालांकि उनकी संपत्ति पहले से ही काफी अधिक है। वह कई सालों तक हॉलीवुड के सबसे अधिक फी लेने वाले अभिनेता रह चुके हैं।

600 मिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति

600 मिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति

एक्टर जॉनी डेप एक फिल्म से करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी घर और लग्जरी गाड़ियों की कीमत भी बहुत ज्यादा है। दुनिया के हर कोने में जॉनी डेप की संपत्ति मौजूद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी डेप ने 1999 से 2016 के बीच 600 मिलियन डॉलर की राशि अर्जित की थी। यह भी कहा जाता है कि जॉनी डेप हर दिन अपने बॉडीगार्ड पर दस हजार डॉलर खर्चा करते हैं। इसके साथ ही वह अपने निजी डॉक्टर पर सलाना सवा लाख डॉलर खर्च करते हैं।

हर महीने 24 लाख की शराब हैं पीते

हर महीने 24 लाख की शराब हैं पीते


वेबसाइट के अनुसार जॉनी डेप 40 लोगों के स्टाफ मेंटेन करने में सलाना 3.6 मिलियन डॉलर जो कि करीब ₹28 करोड़ आता है खर्च करते हैं। लगभग इतनी ही राशि वह अपनी सुरक्षा पर भी खर्च करते हैंl सबसे हैरानी की बात ये है कि जॉनी डेप हर महीने 24 लाख की शराब पी जाते हैं। उनका यात्रा खर्च हर महीने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के आसपास आता हैl

आलीशान बंगलों के मालिक हैं डेप

आलीशान बंगलों के मालिक हैं डेप


अगर एक्टर के आलीशान बंगले, अरे नहीं...बंगलों की बात की जाए तो उनका एक बंगला हॉलीवुड हिल्स पर बना है। यह करीब 7000 स्क्वायर फुट में बना एक महलनुमा घर है। इसमें 8 कमरे और 10 बाथरूम हैं। इसके अलावा जॉनी डेप का लांस एंजेलिस में एक पेंट हाउस है। उनका फ्रांस में भी एक घर है, जिसमें 14 बाथरूम, 15 बेडरूम और 6 कॉटेज हैं। डेप के खुद का अपना प्राइवेट आइलैंड हैं। उनके पास बहामास में 45 एकड़ का एक प्राइवेट आइलैंड है, जिसमें 156 फुट की एक शानदार याच खड़ी है।

45 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

45 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

एक्टर जॉनी डेप का कार कलेक्शन देखते ही बनता है। उनका कार कलेक्शन किसी महराजा से कम नहीं है। उनके पास रॉल्स रायस, पोर्स, चेवरोलेट, रेंज रोवर, फरारी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज, लंबोर्गिनी समेत लगभग 45 लग्जरी गाड़ियां हैं। यह कोई आम कार नहीं हैं। इनमें से हर कार की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास अपनी लग्जरी याच और प्राइवेट जेट भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+