न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में चाकूबाजी की घटना एक आतंकी वारदात, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन का बयान
न्यूजीलैंड में सुपरमार्केट में चाकूबाजी की घटना एक आतंकी वारदात, प्रधानमंत्री का बयान।
वेलिंग्टन, सितंबर 03: न्यूजीलैंड में हुई चाकूबाजी की घटना कोई साधारण वारदात नहीं, बल्कि एक आतंकवादी घटना है। जिसकी पुष्टि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में चाकूबाजी कर एक महिला को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर को मार गिराया गया है और अब खुलासा हो रहा है कि वो खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित है।

सुपरमार्केट चाकूबाजी एक आतंकी घटना
न्यूजीलैंड में पुलिस ने ऑकलैंड के एक सुपरमार्केट में चाकूबाजी करने वाले एक शख्स को मार गिराया है। पुलिस की गोली लगने से पहले आरोपी शख्स एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर चुका था और कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर चुका था। वहीं, अब प्रधानमंत्री ने चाकूबाजी की इस घटना को आतंकी वारदात बताया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आतंकी वारदात में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना के चश्मदीद ने न्यूज आउटलेट स्टफ एनजेड को बताया कि उसने एक शख्स को चाकूबाजी करते हुए देखा। वहीं, सीसीटीवी फूटेज में एक शख्स को लोगों पर चाकू से हमला करते हुए देखा जा रहा है और स्थानीय दुकानदार काफी घबराए हुए इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं।
(file photo) pic.twitter.com/7M1B0KjlPF
— ANI (@ANI) September 3, 2021 '>आरोपी को मार गिराया गया
ऑकलैंड की स्थानीय पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि "पुलिस इस बात की पुष्टि कर सकती है कि एक व्यक्ति न्यू लिन सुपरमार्केट में घुस गया और कई लोगों को घायल कर दिया।" पुलिस ने कहा कि, "पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसे गोली मार दी गई है। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।" स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि अस्पताल ले जाए गए छह मरीजों में से तीन की हालत गंभीर है, एक की हालत काफी ज्यादा गंभीर है, जबकि दो की हालत सामान्य है। वहीं, अब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने इस घटना को आतंकी वारदात बताया है। हालांकि, घटना को लेकर अभी सारी जानकारी सामने नहीं आ पा रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आरोपी आतंकी श्रीलंका का रहने वाला है और वो आईएसआईएस से प्रभावित था।

आतंक की कई घटनाएं
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में न्यूजीलैंड में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया गया है और सिर्फ इस साल सुपरमार्केट में चौथी बार चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा है कि 'आतंकी आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित एक कट्टरपंथी चंरमपंथी था, जिसे मार गिराया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications