खेलते बच्चे की जान लेने के लिए दौड़ा 'किंग कोबरा', ऐन वक्त पर पिता ने ऐसे बचाई जान, देखें Video

नई दिल्ली, जुलाई 17: सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का घर के अंदर खेल रहे बच्चे का पीछा करने की डराने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार आप भी दहशत से भर जाएंगे। वीडियो वियतनाम के सॉक ट्रैंग का बताया जा रहा है। यहां घर में एक छोटा बच्चा खिलौने के साथ खेल रहा था, तभी बहुत तेजी से कोबरा बच्चे की तरफ बढ़ता देख परिवार के लोगों में दहशत मच गई। शुक्र रहा कि आनन-फानन में बच्चे के पिता उसे लेकर भागे नहीं तो अनहोनी का होना तय था।

किंग कोबरा का डराने वाला वीडियो!

किंग कोबरा का डराने वाला वीडियो!

सोशल मीडिया पर सांपों को पकड़ने या फिर रेंगने के कई वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन जिस वायरल वीडियो की हम यहां बात कर रहे है वो आपको दंग कर देगा, हो सकता है कि एक बार आप डर भी जाए। क्योंकि जिस तरह से किंग कोबरा बच्चे के पीछे दौड़ा उसे देखकर किसी की भी हालत पतली हो सकती है। हालांकि वो तो वक्त रहते सजगता से पिता अपने बच्चे को गोदी में उठाकर भागे नहीं तो कुछ भी हो सकता था।

वियतनाम की घटना का वीडियो वायरल

वियतनाम की घटना का वीडियो वायरल

वियतनाम की यह घटना इस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक छोटा बच्चा घर में मस्ती कर रहा है और अपने खिलौनों से खेलता नजर आ रहा है। वहीं पर बच्चे के दादा और पिता भी मौजूद थे, लेकिन जैसे ही बच्चे के पिता ने सामने से आ रहे कोबरा को देखा तो बच्चे की ओर दौड़ा और उसे उठाकर कमरे के अंदर ले गया और फट से दरवाजा बंद कर दिया।

तेजी से हमला करने की फिराक में कोबरा

तेजी से हमला करने की फिराक में कोबरा

वहीं अगर आप कोबरा को देखेंगे तो आपको अंदाजा हो जाएगा की वो कितने गुस्से में है, जो बार-बार गेट के अंदर घुसने की नाकाम कोशिशें कर रहा है। कमरे का गेट बंद होने के बाद भी कोबरा शांत नहीं हुआ और अंदर जाने के लिए प्रयास करता रहा। कुछ देर तक उसने अपने हुड से उस दरवाजे को खटखटाया और अंत में जब कोई फायदा नहीं होता तो वह वापस चला जाता है।

पिता की सजगता आई काम

पिता की सजगता आई काम

इस वीडियो को YouTube पर 1 लाख 51 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया कि घर में एक 2 मीटर का किंग कोबरा तेजी से बच्चे की तरफ आ रहा था। बच्चे के दादा वहीं खड़े थे, लेकिन वो कोई रिएक्शन नहीं दे पाए, लेकिन सांप को देखा वो जोर से चिल्लाया, जिसके बाद बच्चे के पिता फौरन आकर उसे उठाकर ले गए। किस्मत से सब ठीक हैं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+