Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

King Charles III: ब्रिटेन की सबसे 'बदनाम' रानी की कहानी.. किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला के बारे में जानिए

कहा जाता है, कि प्रिंसेस डायना अपने पति चार्ल्स और कैमिला के अफेयर से काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं और उनकी जिंदगी में मीडिया ने इतना दखल दिया, कि उनके लिए सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल हो गया था।

King Charles III coronation

King Charles III coronation: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III उन ब्रिटिश रानियों और राजाओं की लंबी सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे चर्च में ताज पहनाया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे उनका राजतिलक किया जाएगा।

लेकिन, ब्रिटेन में अभी तक जितने भी राजा और रानी हुए हैं, शायद उनमें से सबसे ज्यादा विवादित किंग चार्ल्स तृतीय ही हैं। किंग चार्ल्स तृतीय के जीवन का सबसे ज्यादा विवादित हिस्सा है, उनकी निजी जिंदगी, उनकी शादी, उनका तलाक और फिर से उनकी शादी।

हालांकि, आज जब किंग चार्ल्स तृतीय का राजतिलक होने वाला है, तो उनकी दूसरी पत्नी कैमिला के बारे में आईय जानते हैं, जो ब्रिटेन की नई महारानी बन जाएंगी। हालांकि, ब्रिटिश लोगों का कहना है, कि भले ही कैमिला उनकी महारानी बन जाएं, लेकिन वो उन्हें नापसंद करते हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है, कि कैमिला से ब्रिटेन के लोग नफरत करते हैं, आईये जानते हैं।

 King Charles wife Camilla

कौन हैं कैमिला रोजमेरी?

कैमिला का पूरा नाम कैमिला रोजमेरी शैंड है और उनका जन्म 17 जुलाई 1947 को लंदन में हुआ था। कैमिला ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने एंड्र्यू पार्कर बॉल्स से 1973 में की थी, लेकिन साल 1995 में दोनों का तलाक हो गया।

साल 2005 में उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से दूसरी शादी की। कैमिला के पिता मेजर ब्रूस शैंड, ईस्ट ससेक्स के वाइस लॉर्ड लेफ्टिनेंट थे, जबकि उनकी मां रोजलिंड एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ब्रिटेन के शाही परिवार में कैमिला के परिवार को ऊंचा स्थान प्राप्त था और लंदन में कैमिला के परिवार की काफी प्रतिष्ठा है।

कैमिला ने फ्रांस और स्विटजरलैंड में पढ़ाई की है। पढ़ाई से लौटने के बाद करीब सात सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कैमिला ने साल 1973 में एंड्रयू पार्कर बाउल्स से शादी कर ली थी, लेकिन बाद में उनका सालों तक अफयेर किंग चार्ल्स के साथ चला और आखिरकार दोनों ने 2005 में शादी कर ली।

 King Charles wife Camilla

कैसे हुई प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात?

साल 1971 में एंड्र्यू से शादी से दो साल पहले 24 साल की कैमिला की पहली मुलाकात प्रिंस चार्ल्स से हुई थी और उस वक्त प्रिंस चार्ल्स 22 साल के थे। एक पोलो मैच के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। लेकिन, कुछ लोगों का कहना है कि, दोनों की मुलाकात दोस्तों की एक पार्टी में हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलाकात के वक्त ही दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गये थे और अगले 18 महीनों में दोनों काफी करीब आ गये थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, दोनों का लव अफेयर्स धीरे धीरे चर्चा में आने लगा था।

क्यों नहीं की दोनों ने शादी?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, कैमिला और प्रिंस चार्ल्स के बीच अफेयर तो चल रहा था, लेकिन प्रिंस चार्ल्स जानते थे, कि कैमिला के साथ उनकी शादी नहीं हो सकती है। प्रिंस चार्ल्स को डर था कि शाही परिवार के लोग कैमिला को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि कैमिला का परिवार शाही परिवार की तरह कुलीन नहीं था।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, प्रिंस चार्ल्स ने इसी डर से कैमिला के साथ रिश्ता खत्म कर लिया और फिर साल 1973 में कैमिला और एंड्रयू पार्कर बाउल्स से सगाई हो गई। बताया जाता है कि, कैमिला की शादी के बाद प्रिंस चार्ल्स ने उन्हें एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने उनसे शादी नहीं करने के लिए अफसोस जताया था।

 King Charles wife Camilla

शादी के बाद रहा 'अवैध संबंध'

शाही परिवार पर किताब लिखने वाले इतिहासकार कोएनिग के मुताबिक, कैमिला की एंड्रयू से शादी के शुरुआती वर्षों में प्रिंस चार्ल्स के साथ उनके रिश्ते को प्लेटोनिक बना दिया गया था। लेकिन 1978 की शुरुआत में कैमिला के दूसरे बच्चे लौरा के जन्म के तुरंत बाद यह जोड़ी फिर से संबंधों में आ गई थी और दोनों के बीच कथित तौर पर 'शादी के बाद संबंध' बन गये थे।

 King Charles wife Camilla

प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के बीच यह दूसरा अफेयर था, जो साल 1981 में प्रिंस चार्ल्स की प्रिंसेस डायना से सगाई होने तक चला। 1980 के दशक में कैमिला चार्ल्स की करीबी दोस्त और विश्वासपात्र बनी रही। इस जोड़ी को एक साथ थिएटर में जाते और एक ही पार्टियों में भाग लेते देखा गया। हालांकि, बाद में प्रिंस चार्ल्स ने कई बार दावा किया कि, वो प्रिंसेस डायना के प्रति वफादार रहे।

 King Charles wife Camilla

डायना को प्रिंस चार्ल्स ने दिया धोखा?

1989 में लंदन में लेडी एनाबेल गोल्डस्मिथ के घर पर कैमिला की बहन एनाबेल इलियट की 40 वीं जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने के दौरान प्रिंसेस डायना की कैमिला से मुलाकात हुई थी। लेखक एंड्रयू मॉर्टन की 1992 की विवादास्पद किताब डायना: हर ट्रू स्टोरी के अनुसार, पार्टी में प्रिंसेस डायना की कैमिला से मुलाकात हुई थी, जिसमें प्रिंसेस डायना ने कैमिला से कहा था, कि, 'मुझे पता है कि आपका और प्रिंस चार्ल्स के बीच में क्या चल रहा है और आपको ये पता होना चाहिए कि आप दोनों के रिश्ते के बारे में मुझे सबकुछ पता है।'

लेखिक मॉर्टन का दावा है कि, कैमिला ने डायना से कहा था कि "आपको दुनिया के सभी पुरुष प्यार करते हैं और आपके दो खूबसूरत बच्चे हैं, आपको और क्या चाहिए?", जिस पर डायना ने जवाब दिया था "मुझे मेरा पति चाहिए।"

 King Charles wife Camilla

सड़क हादसे में प्रिंसेस डायना की मौत

बताया जाता है कि, प्रिंसेस डायना अपने पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर से काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं और फिर एक दिन वो परेशान होकर काफी तेज रफ्तार कार चला रहीं थीं और फिर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें प्रिंसेस डायना की मौत हो गई थी।

इस हादसे के लिए कई लोग प्रिंस चार्ल्स और कैमिला को ही दोषी ठहराते हैं। प्रिंसेस डायना की मौत के कई महीनों बाद तक प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने अपने रिश्ते को काफी लो-प्राफाइल रखा। वहीं, मेजेस्टी पत्रिका के संपादक, शाही विशेषज्ञ इंग्रिड सीवार्ड ने एक बार कहा था कि, "कैमिला दुष्ट चुड़ैल और शादी को बर्बाद करने वाली महिला है, जिससे पूरी दुनिया नफरत करती है।"

 King Charles wife Camilla

प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शादी कैसे हुई?

प्रिंसेस डायना की मौत के 18 महीने के बाद प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने पहली बार एक जोड़ी के तौर पर सार्वजनिक उपस्थिति दिखाई और जोड़ी ने संकेत दिया कि उनका लंबे समय से अफेयर चल रहा है।

Recommended Video

    Britain में है सरकार, फिर King Charles क्या करेंगे काम | Queen Elizabeth II | वनइंडिया हिंदी | *News

    वहीं, 10 फरवरी 2005 को प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने शादी कर ली। जिसमें कैमिला ने एक अंगूठी पहनी थी जिसे व्यापक रूप से रानी माँ के संग्रह से माना जाता था। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर कैमिला ब्रिटिश शाही परिवार में शामिल हो गईं। लेकिन, ब्रिटेन के लोग अभी भी प्रिसेंस डायना को ही असली क्वीन मानते हैं।

    जब क्वीन एलिजाबेथ ने पिछले साल फरवरी में कैमिला को अगली महारानी बनाने की इच्छा जताई थी, तो इसपर ब्रिटेन में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं थीं और ज्यादातर लोगों ने कहा था, कि वो कैमिला से नफरत करते हैं। लोगों का कहना था कि, कैमिला भले ही महारानी बन जाएं, लेकिन वो प्रिंसेस डायना की तरह लोगों के दिल में नहीं समा सकती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+