Britain के नए राजा बने King Charles III, उपराष्ट्रपति धनखड़ समारोह में हुए शामिल
King Charles III: किंग चार्ल्स तृतीय पिछले साल सितंबर महीने में अपनी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ही राजा बन गए थे, लेकिन आज शाही कार्यक्रम के जरिए उनकी ताजपोशी की गई है।

ब्रिटेन को 70 साल बाद अपना नया राजा मिल गया है। लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में आयोजित भव्य ताजपोशी समारोह में उन्होंने राजा के तौर पर शपथ ली। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III की 74 साल की उम्र में ताजपोशी हुई है। लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुए इस ताजपोशी समारोह में ब्रिटेन के नए राजा को क्राउन पहनाया गया।
360 साल पुराना ताज पहनाया
कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने चार्ल्स III के सिर पर सेंट एडवर्ड का ताज रखा, जो ताजपोशी का सबसे अहम हिस्सा होता है। नए राजा के राज्याभिषेक करने के बाद वेल्बी ने कहा कि "भगवान राजा की रक्षा करें।" इसके बाद एडिनबर्ग, कार्डिफ और बेलफास्ट सहित पूरे ब्रिटेन में 13 जगहों से किंग चार्ल्स III की ताजपोशी के रूप में रॉयल नेवी के जहाजों पर तोपों की सलामी दी गई।
किंग चार्ल्स III 360 साल पुराने सेंट एडवर्ड क्राउन को अपने सिर पर रखने वाले सबसे उम्रदराज ब्रिटिश सम्राट बन गए हैं। बता दें कि ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी की गई है। इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी, जिस वक्त ये राज्याभिषेक हुआ था उस वक्त किंग चार्ल्स की महज 4 साल के थे।
उपराष्ट्रपति बने कार्यक्रम के साक्षी
ताजपोशी में 2000 हजार से ज्यादा शाही मेहमानों के साथ 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। भारत की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हिस्सा लिया। इससे पहले शुक्रवार (5 मई) को लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुलाकात की थी।
बता दें कि चार्ल्स की मां महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु पिछले साल सितंबर में हुई थी, जिसके बाद चार्ल्स किंग बने थे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ही उनको यूनाइटेड किंगडम का सम्राट बना दिया था, लेकिन आज 6 मई को भव्य और शाही धार्मिक उत्सवों के तौर पर मनाते हुए ताज पहनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications