सुलझ गया किम जोंग उन की पत्नी का रहस्य, जानिए एक चीयरलीडर कैसे बनी तानाशाह की बीवी?

किम जोंग उन की रहस्यमयी पत्नी पर बड़ा खुलासा हो गया है और पता चल गया है कि, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह की पत्नी शादी से पहले क्या करती थीं।

प्योंगयोंग, जनवरी 10: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की रहस्यमयी पत्नी को लेकर तमाम राजों का पर्दाफाश हो गया है। अपने सनक भरे फैसलों के लिए कुख्यात किम जोंग उन अकसर दो महिलाओं के साथ ही नजर आते हैं, जिनमें से एक महिला उनकी बहन हैं, तो एक महिला उनकी पत्नी हैं और किम जोंग उन की पत्नी को लेकर अभी तक दुनिया में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन अब किम जोंग उन की रहस्यमयी पत्नी को लेकर भी खुलासा हो गया है।

किम जोंग उन की पत्नी पर खुलासा

किम जोंग उन की पत्नी पर खुलासा

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन की पत्नी एक चीयरलीडर रह चुकी हैं और वो गाना भी गाना थीं। किम जोंग उन की पत्नी पर ये बहुत बड़ा खुलासा हुआ है, कि वो एक प्रतिस्पर्धी चीयरलीडर और गायिका रह चुकी है, जो उत्तर कोरिया के एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अमेरिकी अखबार सीएनएन ने उत्तर कोरियाई तानाशाह की पत्नी पर कई बड़े खुलासे किए हैं और कहा है कि, किम जोंग उन की पत्नी, जिनका नाम री सोल-जू है, वो शादी से पहले सक्रिय तौर पर एक प्रोफेशनल चीयरलीडर रह चुकी हैं।

पत्नी का नाम है री सोल-जू

पत्नी का नाम है री सोल-जू

रिपोर्ट के मुताबिक, री सोल-जू 2005 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उत्तर कोरिया के जयकार दस्ते के सदस्य के रूप में दक्षिण कोरिया का भी दौरा कर चुकी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, जब री सोल-जू 20 साल की थीं, उस वक्त वो उत्तर कोरियाई ओलंपिक चीयरलीडिंग टीम का हिस्सा थीं, । री सोल-जू की उम्र के बारे में अंदाजा लगाया गया है कि, वो अभी करीब 30 से 35 साल के बीच हैं और उनके तीन बच्चे हैं और उत्तर कोरिया के तानाशाह से शादी करने से पहले वो एक सिंगर भी रह चुकी हैं।

किम जोंग उन का 38वां जन्मदिन

किम जोंग उन का 38वां जन्मदिन

अमेरिकी न्यूज चैनल ने री सोल-जू के बारे में ये खुलासा तब किया है, जब किम जोंग उन अपना 38वां जन्मदिन बना रहे हैं और वो पिछले 10 सालों से देश की सत्ता को निरंकुश तरीके से संभाल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की पत्नी री सोल-जू शिल्पकला की पढ़ाई करने के लिए चीन में की है। रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की पत्नी एक लोकप्रिय आर्केस्ट्रा ग्रुप अनहासू ऑर्केस्ट्रा के साथ जुड़ी हुईं थीं, जो पारंपरिक कोरियाई गायन शामिल था। हालांकि, सीएनएन ने इस बात को सिर्फ एक अफवाह कहा है कि, एक संगीत समारोह में किम जोंग उन और री सोल-जू की आंखें चार हुई थीं।

इतिहास मिटाने की कोशिश

इतिहास मिटाने की कोशिश

वहीं, 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन को अपनी पत्नी री सोल-जू के पूर्व इतिहास से गहरा एतराज रहा है और उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने री सोल-जू की गायकी भरे जीवन के हर एक इतिहास को मिटाने की कोशिश की है और तमाम उन तस्वीरों और वीडियो को मिटा डाला है, जिसमें री सोल-जू दिख रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हर उस सीडी को जब्त कर नष्ट कर दिया गया है, जिसमें री सोल-जू गाती हुई दिखाई दे रहीं थीं।

सभ्रांत परिवार से है ताल्लुक

सभ्रांत परिवार से है ताल्लुक

रिपोर्ट में कहा गया है कि, ऐसा माना जाता है कि, किम जोंग उन की पत्नी उत्तर करिया के उत्तरी हिस्से में स्थिति हामग्योंग प्रांत में चोंगजिन नामक क्षेत्र से आती हैं और उनकी मां एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और उनके पिता एक प्रोफेसर हैं और उनका परिवार एक संभ्रांत परिवार माना जाता है।

पिता के निधन के बाद शादी

पिता के निधन के बाद शादी

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिकस किम जोंग उन ने साल 2009 में अपने पिता किम जोंग इल के निधन के तुरंत बाद री सोल-जू से शादी की थी और साल 2012 में उत्तर कोरिया की प्रथम महिला के तौर पर उनकी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज कराई गई थी। किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। किम जोंग उन ने इतने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, कि पश्चिमी देशों की मीडिया को कानोकान खबर नहीं मिल पाई थी और जब 2012 में री सोल-जू को उत्तर कोरिया का फर्स्ट लेडी बनाया गया था, तो अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की मीडिया में हलचल मच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+