'अमेरिका हमारी न्यूक्लियर धमकी को हल्के में ना ले, हम फिर हाइड्रोजन बम का टेस्ट करेंगे'

प्योंगयांग। कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है और नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम से पूरी दुनिया हैरान कर रखा है। अमेरिका के खिलाफ लड़ाई की तैयारी कर रहा नॉर्थ कोरिया ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वे हमारे न्यूक्लियर टेस्ट की धमकी को हल्के में ना ले। नॉर्थ कोरिया ने कहा है कि वे जल्द ही हाइड्रोजन बम का टेस्ट करने वाले हैं।

US हमारे न्यूक्लियर धमकी को हल्के में ना ले- नॉर्थ कोरिया

कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को देखते हुए किम जोंग उन के टॉप डिप्लोमेट ने प्रशांत महासागर में अपने नए हाइड्रोजन बम टेस्ट करने की घोषणा की है। नॉर्थ कोरिया 2006 से लेकर अब तक छह हाइड्रोजन बम का टेस्ट कर चुका है और 7वें टेस्ट करने की तैयारी में है। सीएनएन न्यूज के मुताबिक, क्रूर तानाशाह किम जोंग उन को हल्के में नहीं आंका जा सकता।

किम जोंग उन के टॉप डिप्लोमेट रि योंग पिल ने सीएनसीएन न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अमेरिका उनके न्यूक्लियर टेस्ट की धमकी को हल्के में ना ले तो ही बेहतर होगा। उन्होंने अमेरिका को भी अपनी तैयारी करने को कहा है। रि योंग पिल ने कहा, 'विदेश मंत्री हमारे सुप्रीम लीडर का मतलब बखूबी से जानते हैं, तो मुझे लगता है कि उनके शब्दों को वास्तविक ढंग से लिया जाना चाहिए।'

बता दें कि पिछले माह नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने भी कहा था कि प्योंगयांग एक और हाइड्रोजन बम का टेस्ट करने की योजना बना रहा है। इस ताकतवर बम का टेस्ट प्रशांत महासागर पर होगा। नॉर्थ कोरिया ने अब तक सभी हाइड्रोजन बम के टेस्ट अंडरग्राउंड किए हैं। नॉर्थ कोरिया ने 3 सितंबर को अपने छठे न्यूक्लियर बम का टेस्ट किया था, जिसके बाद साउथ कोरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+