क्रूरता की हद पार: पसंदीदा फूल नहीं खिला पाए माली, तो किम जोंग ने दी रूह कंपा देने वाली सजा
प्योंगयांग, 15 फरवरी: उत्तर कोरिया के तानाशाही शासन की क्रूरता की कहानियां पूरी दुनिया में फेमस हैं। आए दिन तानाशाह किम जोंग के दिल दहलाने वाले कारनामे लोगों को चौंकाते रहते हैं। किम जोंग की सनक की एक ऐसा ही घटना सामने आई है। किम जोंग उन ने पिता किम जोंग इल की जयंती पर स्मारक और देश की सड़कों को सजाने के लिए मनपसंद फूल किमजोंगिलिया बेगोनिया खिलाने में नाकाम रहने पर कई मालियों को लेबर कैंप भेज दिया है।

किम जोंग इल की मृत्यु की 10वीं बरसी पर लगे थे कई प्रतिबंध
दिसंबर 2021 में, उत्तर कोरिया ने पूर्व नेता किम जोंग इल की मृत्यु की 10वीं बरसी पर उत्तर कोरिया में नागरिकों पर 10 दिनों के लिए हंसने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान देश के लोग न तो हंस सकते थे और न ही शराब पी सकते थे। सरकारी आदेश में जनता को आदेश दिया गया है कि जब तक उत्तर कोरिया किम जोंग इल की मृत्यु का शोक मना रहा है, तब तक वे खुशी वाली किसी गतिविधि में शामिल न हों। अब एक ऐसी ही ओर हैरान कर देने वाली घटना उत्तर कोरिया से सामने आई है।

16 फरवरी तक खिलने थे फूल
किम जोंग-इल की जयंती से पहले प्रशासन द्वारा तैनात किए गए मालियों को 16 फरवरी तक किमजोंगिलिया बेगोनिया के फूलों को खिलाना था। पूर्व तानाशाह जोंग-इल के नाम पर फूल का नाम किमजोंगिलिया बेगोनिया रखा गया है। लेकिन वे इस फूल को खिलाने में असफल रहे। दरअसल किम जोंग-इल की जयंती के मौके पर देश की सड़कों को इन फूलों से सजाया जाता है। अब इन मालियों को लैबर कैंप भेज दिया गया है।

मालियों से हुई ये गलती
डेली स्टार की रिपोर्टर के मुताबिक, ये किमजोंगिलिया के फूल जिन ग्रीनहाउसों में उगाए जाते हैं, इस साल वहां सही तापमान और आर्द्रता बरकरार रखने के लिए जलाऊ लकड़ी की सही से आपूर्ति नहीं हो पाई, जिसकी वजह से फूल निर्धारित समय पर नहीं उग सके। जिसके बाद मालियों पर पौधों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है और सजा के तौर पर उन्हें लेबर कैंप्स की छह महीने की सजा सुनाई गई।

इस वजह से खराब हुए पौधे
स्थानीय एनके न्यूज के अनुसार, उत्तरी रियानगांग प्रांत के सैमसू काउंटी के फार्म मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पौधों की पर्याप्त देखभाल नहीं करने के लिए उसे छह महीने की सजा सुनाई गई है। सजा पाने वाले शख्स की पहचान हान के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र तकरीबन 50 साल के करीब है। हान को सर्दी के महीनों में ग्रीनहाउसों को पर्याप्त रूप से गर्म करने के लिए जलाऊ लकड़ी नहीं मिल पाई थी और इस वजह से पौधे खराब हो गए।

किम जोंग इल के नाम पर था ये फूल
हान के अलावा कुछ और मालियों को सजा सुनाई गई है। फार्म के एक अन्य कर्मचारी 40 वर्षीय चोई को भी लेबर कैंप्स में तीन महीने रहने की सजा सुनाई गई है। उस पर आरोप है कि उसने ग्रीनहाउस बॉयलरों का तापमान ठीक से सेट नहीं किया था। ये कैंप 24 घंटे काम कराने वाले कैदखाने होते हैं। जिसमें कैदियों पर जुल्म ढहाए जाते हैं। किमजोंगिलियस फूल को 30 साल से भी पहले कमो मोटोटेरू नाम के एक जापानी वनस्पतिशास्त्री ने बनाया था। इसकी खिलने की प्रक्रिया के दौरान, ग्रीनहाउस के तापमान और आर्द्रता की सावधानीपूर्वक और नियमित रूप से निगरानी करने की आवश्यकता होती है।












Click it and Unblock the Notifications