जानिए कौन है किम जोंग उन की बहन, जो अब अमेरिका के खिलाफ लेगी बड़े फैसले

प्योंगयांग। कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के बीच किम जोंग उन ने अपनी बहन को पोलित ब्यूरो में जगह देकर अपनी ताकत को और बढ़ा दिया है। नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी बहन किम यो जोंग को पोलित ब्यूरो में अहम जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया के लिए अब हर बड़े फैसले किम यो लेगी। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जोंग उन ने अपनी बहन किम यो जोंग को सत्तारूढ़ पार्टी के शक्तिशाली पोलित ब्यूरो का एक वैकल्पिक सदस्य बनाया है।

किम जोंग के सभी फैसलें लेगी उनकी बहन

किम जोंग के सभी फैसलें लेगी उनकी बहन

किम यो पहली बार 2014 में चर्चा में आई थी, जब उसे नॉर्थ कोरिया की वर्कर्स पार्टी की डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया था। नॉर्थ कोरिायाई मीडिया के मुताबिक, आने वाले टाइम में किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग नॉर्थ कोरिया के लिए कई बड़े फैसले ले सकती है। नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव में भी किम यो ट्रंप के खिलाफ भी कई बड़े निर्णय ले सकती है। किम की बहन के अलावा रॉकेट प्रोग्राम के पीछे सबसे अहम भूमिका निभाने वाले किम जोंग सिक और री प्योंग चोल का भी प्रमोशन किया गया है।

कौन है किम यो जोंग?

कौन है किम यो जोंग?

  • किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग पहली बार 2014 में नॉर्थ कोरिया की राजनीति में देखा गया था। हालांकि पहली बार उसे 2012 में अपने पिता किम जोंग इल के अंतिम संस्कार में देखा गया था।
  • सूत्रों के मूताबिक, अब तक किम यो जोंग अपने तानाशाह भाई किम जोंग उन के लिए बड़े फैसले लेती थी, लेकिन उसकी ताकत और ज्यादा बढ़ गई है।
  • किम यो अपने देश नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों की भी तारीफ कर चुकी है।
  • किम यो जोंग अपने भाई के यात्रा कार्यक्रमों और उसमें प्रयोग होने वाली सामग्री तक का ध्यान खुद रखती हैं।
  • अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव चरम पर

    अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव चरम पर

    नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच टेंशन लगातार बढ़ता जा रहा है। नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे को युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इससे पहले हाल ही में अमेरिका के टॉप खुफिया एजेंसी CIA के एक अधिकारी ने कहा था कि उनका देश किसी भी तानाशाही हुक्मरानों को बर्दाश्त नहीं करता है। उन्होंने कहा था कि किम जोंग उन सभी तानाशाहों की तरह अपने ही बिस्तर पर मरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+