किम जोंग उन ने साउथ कोरियाई राष्ट्रपति को प्योंगयांग आने के लिए आमंत्रित किया
नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति को प्योंगयांग आने के लिए न्योता दिया है।
सियोल। नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति को प्योंगयांग आने के लिए न्योता दिया हैं। विंटर ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए नॉर्थ कोरियाई प्रतिनिधि टीम साउथ कोरिया पहुंची हैं, जिनके साथ किम जोंग उन की छोटी बहन भी मौजूद है। सियोल में शनिवार को हुई ऐतिहासिक बैठक में कीम यो-जोंग ने साउथ कोरियाई राष्ट्रपति से किम जोंग उन का मैसेज पहुंचाया है, जिसमें उन्होंने साउथ कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन को प्योंगयांग आने के लिए आमंत्रित किया है।

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों के बीच एक दशक के बाद अहम मुलाकात की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस साल के अंत तक साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून प्योंगयांग की यात्रा कर सकते हैं। साउथ कोरिया राष्ट्रपति ने सियोल के ब्लू हाउस नॉर्थ कोरियाई मेहमानों को लंच पर आमंत्रित किया था।
भले ही विंटर ओलंपिक गेम्स कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुआ है, लेकिन यह आयोजन नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच रिश्तों तमें जमी बर्फ को पिघालने का कर रहा है। साउथ कोरिया पहुंचते ही साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने किम जोंग उन की बहन से हाथ मिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
साउथ कोरियाई मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति मून चाहते हैं कि विंटर ओलंपिक गेम्स के बहाने दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिश्ते फिर से पटरी पर आए और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनी रहे।












Click it and Unblock the Notifications