नॉर्थ कोरिया की राजनीति में हुई किम जोंग उन के एक्स गर्लफ्रैंड की एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाही सरकार में बड़े फेरबदल हुए हैं। किम जोंग उन ने पहले अपनी छोटी बहन को पार्टी में जगह दी और उसके बाद उनकी एक्स गर्लफ्रैंड को भी पार्टी में एंट्री मिली है। किम जोंग उन ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड और सिंगर रह चुकी ह्योन सॉन्ग वोल को भी पार्टी में जगह दी है। ह्योन सॉन्ग को नॉर्थ कोरिया की वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी में प्रमोट किया गया है।

किम जोंग उन और ह्योन सॉन्ग 14 साल पहले लवर्स थे, लेकिन किम जोंग के पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं था। उसके बाद यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। फिलहाल किम जोंग उन ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को एक पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है।
ह्योन सॉन्ग एक सिंगर है जो नॉर्थ कोरयाई सरकार का प्रोपेगैंडा चलाती है। किम जोंग उन की नजर में सॉन्ग पहली बार पहली बार तब आई जब वो मोरानबोंग नाम के बैंड की लीड सिंगर हुआ करती थी।
सॉन्ग का करियर भी विवादों से भरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सॉन्ग अपने म्यूजिक सहयोगियों के साथ सेक्स स्कैंडल में फंसी थी, जिसके बाद फायरिंग स्क्वाड से उसे मरवा दिया था।
2014 में ह्योन सॉन्ग एक बार फिर नॉर्थ कोरिया के नेशनल टीवी पर दिखाई दी। उस वक्त सॉन्ग ने नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के आर्ट सेंटर की तारीफ करती हुई नजर आई थी। रिपोर्ट के माने तो ह्योन सॉन्ग किम जोंग उन की सेक्रेटरी भी रह चुकी है।
गौरतलब है कि हाल ही में किम जोंग उन ने अपनी बहन को पालित ब्यूरो में जगह दी थी, जिन्होंने अपनी चाची की जगह ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी के सभी बड़े फैसले किम जोंग उन की बहन ही लेती है।












Click it and Unblock the Notifications