शी जिनपिंग के नाम से कांपते हैं तानाशाह किम जोंग उन, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री पोम्पिओ ने कहा है कि किम जोंग ने उनसे एक बार कहा था कि चीन के प्रभुत्व से बचाव के लिए उन्हें द. कोरिया में अमेरिकी सेना की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने भारत-पाक को लेकर भी बड़ा खुलासा किया

Image: Oneindia
दुनिया भले ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को एक दूसरे का बेहद करीबी समझती हो मगर असलियत इसके उलट है। ऐसा दावा डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम कर चुके अमेरिकी नेता ने किया है। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ये दावा किया है कि किम जोंग उन को भी चीन से बेहद डर लगता है। माइक पोम्पियो ने ये दावा अपनी एक किताब में किया है। अपने नए संस्मरण में पोम्पिओ ने कहा है कि किम जोंग ने उसने एक बार कहा था कि चीन के प्रभुत्व से बचाव के लिए उन्हें दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना की जरूरत है।

अमेरिका सेना से उत्तर कोरिया परेशान नहीं
मंगलवार को जारी अपने संस्मरण 'नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव' में माइक ने 30 मार्च, 2018 को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन से पहले प्योंगयांग की अपनी पहली यात्रा के दौरान उत्तर कोरियाई नेता के साथ बातचीत का विवरण दिया है। पोम्पेओ ने कहा, उत्तर कोरिया और उसके नेता किम जोंग-उन दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना की उपस्थिति से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं।

द. कोरिया में अमेरिका सेना की बताई जरूरत
पोम्पेओ ने अपनी किताब में ये दावा किया कि जब उन्होंने किम जोंग उन से कहा कि चीन बार-बार अमेरिका से यह कहता है कि उत्तर कोरियाई नेता चाहते हैं कि अमेरिकी सेना दक्षिण कोरिया से हट जाए... तो इस पर किम जोंग जोर-जोर से हंसने लगे और खुशी से मेज पर चढ़ गए और हंसते हुए कहा कि चीनी इस बारे में झूठ बोल रहे हैं। किम जोंग उन ने अमेरिका नेता से कहा कि उन्हें चीन से बचने के लिए दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना की जरूरत है, जिससे तिब्बत और शिनजियांग जैसे मुद्दों का कोई हल निकल सके।

भारत-पाक के संबंध में भी किया बड़ा दावा
माइक पोम्पियो ने अपनी किताब में ये भी दावा किया है कि 14 फरवरी 2019 को बालाकोट में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान, भारत पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था। इसमें उन्होंने तत्कालीन भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज का हवाला दिया है। माइक पोम्पियो ने अपने संस्मरण में बताया है कि 27-28 फरवरी 2019 को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी बात भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हुई थी। तब सुषमा स्वराज ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तानियों ने हमले के लिए अपने परमाणु हथियार तैयार करना शुरू कर दिया है और इसके लिए भारत भी तैयारी कर रहा है।
परमाणु युद्ध के करीब थे भारत-पाक
माइक ने अपनी किताब में लिखा है कि दुनिया को नहीं पता है कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई परमाणु हमले के कितनी करीब आ गई थी। सच तो यह है कि मुझे भी इसका सही जवाब नहीं पता, लेकिन मैं बस इतना जानता हूं कि दोनों देश न्यूक्लियर अटैक के काफी करीब थे। पोम्पियो ने लिखा- मैं उस रात को कभी नहीं भूलूंगा। मैं हनोई में था। एक तरफ उत्तर कोरियाई के परमाणु हथियारों पर चर्चा हो रही थी। दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान ने सालों से जारी कश्मीर मुद्दे पर परमाण हमले की धमकी देना शुरू कर दिया। जब भारतीय समकक्ष ने बताया कि पाकिस्तान परमाणु हमले के लिए तैयार है और वो भी जवाब देंगे, तब मैंने उनसे कुछ नहीं करने और सब कुछ ठीक करने थोड़ा वक्त देने के लिए कहा।
पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु हमले के बेहद करीब थे: माइक पोंपियो
Recommended Video
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications