किम जोंग उन ने क्रिसमस मनाने पर लगाया प्रतिबंध, कहा- देश की जनता मेरी दादी का जन्‍मदिन मनाएं

किम जोंग उन ने इस बार उत्‍तर कोरिया में क्रिसमस मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही यह फरमान जारी किया है कि उनकी दादीजो वर्ष 1919 में क्रिसमस के दिन ही पैदा हुई थी, उनका जन्‍मदिन पूरा देश मनाएं।

प्‍योनग्‍यांग। दुनिया के बदनाम और उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने क्रिसमस पर अपने देश के लोगों के लिए एक ऐसा फरमान जारी कर दिया है कि शायद लोग उसे पसंद न करें। पर मजबूरन उन्‍हें यह किम जोंग उन तानाशाह का यह हुकुम मनाना ही होगा। किम जोंग उन ने इस बार उत्‍तर कोरिया में क्रिसमस मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही यह फरमान जारी किया है कि उनकी दादीजो वर्ष 1919 में क्रिसमस के दिन ही पैदा हुई थी, उनका जन्‍मदिन पूरा देश मनाएं। ये भी पढ़ें: चीनी मीडिया को वेबसाइटों से बैन करना पड़ा इस तानाशाह का निकनेम मोटू, जानिए वजह द न्‍यू यॉर्क पोस्‍ट के मुताबिक किम जोंग उन की दादी जोंग सुक उत्‍तर कोरिया के पहले तानाशाह किम- II सुंग की पत्‍नी थीं। वो किम जोंग-इल की मां थी। किम जोंग-इल जापान का विरोधी गुरिल्‍ला और कम्‍युनिस्‍ट था। जोंग सुक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

kim jong un- किम जोंग उन ने क्रिसमस मनाने पर लगाया प्रतिबंध, कहा- देश की जनता मेरी दादी का जन्‍मदिन मनाएं

उत्‍तर कोरिया का तानाशाह बादशाह पहले भी ऐसी ही हरकतें करने के लिए जाना जाता रहा है। उत्‍तर कोरिया में लोगों के लिए बनाए गए सख्‍त कानून की पूरी दुनिया भर में आलोचना होती रही है। आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने शराब के नशे में धुत होकर अपने सर्वोच्च सैन्य अधिकारियों को रात भर गलतियों के लिए माफीनामा लिखने का आदेश दे डाला था। बाद में वो खुद ही इस आदेश को भूल गया था। यह घटना इसी साल सिंतबर में हुई थी। ये भी पढ़ें : पिछले सात महीनों से गायब उत्तर कोरिया के तानाशाह की बीवी आखिर कहां गईं?
शराब पीकर किम जोंग-उन ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को एक पन्‍ने में कमियां और उसके लिए माफी लिखने को कहा। मीडिया में आईं रिपोर्ट के मुताबिक किम ने सभी ऑफिशल्स को रात भर जागने के लिए अपने बयान लिखने आ आदेश दियाा था। पर जब अगली सुबह उठने सभी सैन्य अधिकारियों को अपने सामने देखकर किम जोंग चौंक गए। उन ने सैन्‍य अधिकारियों से पूछा कि वो सब यहां क्‍या कर रहे हैं। तो सभी सैन्‍य अधिकारी फूट-फूट कर रोने लगे, बाद में अधिकारियों को रोता देख किम जोंग उन ने उन अधिकरियों को वहां से जाने की अनुम‍ति दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+