Khamenei Demise Anchor Video: खामेनेई की मौत की खबर देते हुए फूट-फूटकर लगे रोने एंकर, हिला देगा यह वीडियो
Khamenei Demise Anchor Video: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर ने वैश्विक राजनीति को हिला दिया है। दुनिया भर से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कुछ लोग खामेनेई की मौत पर जश्न मनाते नजर आए जबकि बहुत से लोगों ने दुख भी जताया है। समर्थकों की ओर से भावुक प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। रविवार (1 मार्च) की सुबह ईरान के सरकारी न्यूज़ चैनल प्रेस टीवी के लाइव बुलेटिन में मौत की पुष्टि की गई।
इस प्रसारण के दौरान एक टीवी एंकर बिल्कुल टूट गए और कैमरे पर ही रोने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि लाइव प्रसारण के दौरान एंकर की आवाज भारी होती है। खबर देना जारी रखते वक्त वे कैमरे के सामने ही अपने जज्बातों को रोक नहीं पाते हैं। फफकते हुए वह ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि करते हैं।

Khamenei Death Anchor Video: एंकर के छलके आंसू
एंकर ईरानी भाषा में उनकी मौत की सूचना दे रहे होते हैं और इस दौरान बहुत भावुक हो जाते हैं। जुबान लड़खड़ाने लगती है और रोते हुए कहते हैं कि सुप्रीम लीडर खामेनेई अब हमारे बीच नहीं रहे। इस दौरान एंकर उन्हें इमोशनल तरीके से याद करते हुए ईरान के लिए बहुत बड़ी क्षति बताते हैं।
ईरान के कई शहरों में समर्थकों का हुजूम उमड़ा है और वे हाथों में अपने नेता का पोस्टर लेकर आए हैं। भारत के भी कई शहरों में ंईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद प्रदर्शन हुए हैं। कई लीडर्स ने भी इस घटना पर दुख जताया है।
Khamenei Death: इजरायल और अमेरिका के हमले में हुई मौत
अमेरिका और इजरायल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, खामेनेई की मौत संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों के दौरान हुई थी, जिसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का नाम दिया गया है। इसके बाद ईरानी सरकार ने पूरे देश में 7 दिनों का सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहने वाला है।
अगर जंग लंबी खिंचती है, तो इसका असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ेगा। हालांकि, ईरान ने भी पीछे हटने और समझौते से साफ इनकार कर दिया है। खामेनेई की मौत के बाद भी तेहरान में इजरायल की एयर स्ट्राइक जारी है। ईरान की जवाबी कार्रवाई भी जारी है और फिलहाल जंग थमती नहीं दिख रही।












Click it and Unblock the Notifications