Khamenei Update: अभी जिंदा हैं अली खामेनेई? किसका है ये चौंकाने वाला दावा? इजरायल-ट्रंप की नींदें हराम!
US-Israel-Iran War Update: अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई सच में मारे गए या अभी जिंदा हैं?
28 फरवरी 2026 को शुरू हुए बड़े हमलों के बाद मौत की खबरें आईं, लेकिन कुछ दावे कह रहे हैं कि वे अभी भी जिंदा हैं। एक तरफ अमेरिका-इजरायल की जीत का दावा, दूसरी तरफ एक चौंकाने वाला ऐलान - 'खामेनेई अभी जिंदा हैं!' आइए विस्तार से परत-दर-परत पड़ताल में समझें...

Khamenei Death Updates: आधिकारिक पुष्टि क्या कहती है?
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक शुरू किए। ये हमले ईरान की मिसाइल साइट्स, नौसेना, वायुसेना और हाई-प्रोफाइल टारगेट्स पर थे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि 86 साल के खामेनेई को संयुक्त हमलों में मार दिया गया। इजरायली अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि खामेनेई का शव मिला है।
ईरानी सरकारी मीडिया (IRIB, तस्नीम, मेहर, फार्स) ने 1 मार्च 2026 को मौत की आधिकारिक पुष्टि की। खामेनेई को उनके कार्यालय में मार गिराया गया। ईरान ने 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और 7 दिनों की छुट्टी घोषित की। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि हमले में खामेनेई की बेटी बोशरा, दामाद और अन्य परिवारजन भी मारे गए। ईरान ने इसे 'शहादत' करार दिया और बदला लेने की कसम खाई।
New Supreme Leader Mojtaba Khamenei: नया सुप्रीम लीडर- मोजतबा खामेनेई
खामेनेई की मौत के बाद एक्सपर्ट्स असेंबली (88 सदस्यीय क्लेरिकल बॉडी) ने 3-8 मार्च 2026 तक बैठक की। 9 मार्च को मोजतबा खामेनेई (अली खामेनेई के बेटे) को नया सुप्रीम लीडर चुना गया। यह फैसला सर्वसम्मति से हुआ। मोजतबा लंबे समय से बैकग्राउंड में पावरफुल रहे हैं। IRGC (इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर) और चुनावों में प्रभाव डालते थे।
अगर अली खामेनेई जिंदा होते, तो नया लीडर चुनने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। मोजतबा के नाम की घोषणा के बाद ईरानी स्टेट टीवी पर उनके बयान पढ़े गए। यह मौत की पुष्टि का सबसे मजबूत सबूत है।
'खामेनेई की मौत', ईरान की चाल तो नहीं?
लेकिन, कहीं ऐसा तो नहीं कि अली खामेनेई बंकर जैसी किसी महफूज जगह से इजरायल-अमेरिका को ईंट का जवाब पत्थर से देने की प्लानिंग में लगे हो। इसलिए, अमेरिका के तमाम दावों (अली खामेनेई को परिवार संग मौत) को ईरान ने चुपचाप स्वीकार कर लिया।
शक की सुई इसलिए भी उठ रही है कि क्योंकि, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 28 फरवरी को NBC न्यूज को इंटरव्यू में कहा था कि जहां तक मुझे पता है, खामेनेई और अन्य हाई-रैंकिंग अधिकारी जिंदा और सुरक्षित हैं। हमने शायद एक-दो कमांडर खोए हैं, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं। ईरान ने सूचना युद्ध (information warfare) में शुरुआत में मौत से इनकार किया, लेकिन बाद में पुष्टि कर दी।
Khamenei Wife Alive Claims: खामेनेई की बीवी के जिंदा होने के दावे
अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की बीवी की घायल होने के चलते मौत हो गई। लेकिन 12 मार्च को खबर सामने आई कि ईरानी सरकारी मीडिया ने इन दावों को खारिज कर दिया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने स्पष्ट किया है कि खामेनेई की बीवी मंसूरे खोजस्ते बागेरजादे जीवित हैं और उनकी मौत की खबरें गलत थीं।
Who Is Sumit Acharyaji Maharaj: सुमित आचार्य महाराज का चौंकाने वाला दावा: 'खामेनेई जिंदा हैं!'

सुमिताचार्य महाराज (सुमित आचार्य) एक प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिष, आध्यात्मिक गुरु और इनोवेटर हैं। वे Sumit Acharya Gurukul और Skandguru Ashram (सिंगापुर) चलाते हैं। पारंपरिक ज्योतिष को AI/रोबोटिक्स से जोड़ते हैं। उनके यूट्यूब वीडियो और लाइव सेशन्स में लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने हालिया वीडियो/लाइव में दावा किया कि अमेरिका ने खामेनेई को मारने का ऐलान किया, लेकिन मैं खंडन करता हूं। मेरी गणनाएं, ग्रह-दशा और प्रिडिक्शन्स कह रही हैं कि खामेनेई अभी जिंदा हैं। उनका देहसंस्कार नहीं हुआ। मौत की खबरें झूठी हैं। सोशल मीडिया (गूगल, फेसबुक, ट्विटर) अमेरिका से कंट्रोल्ड है, सच्चाई दबाई जा रही है।
महाराज की पिछली प्रिडिक्शन्स चर्चित रही, क्या थी?
31 दिसंबर 2025 को टाइम्स ऑफ इंडिया शो में कहा कि 28 जनवरी से 23 फरवरी 2026 तक उत्तर-पूर्व दिशा में फ्लाइट क्रैश का योग। हवाई यात्रा टालें। खास बात यह है कि 28 जनवरी 2026 को अजित पवार की प्राइवेट जेट क्रैश में मौत हुई। वे महाकुंभ हादसा, राजनीतिक घटनाओं आदि की भविष्यवाणी करते हैं। फॉलोअर्स उन्हें सटीक मानते हैं, लेकिन कोई बड़े मीडिया ने इंडिपेंडेंट वेरीफाई नहीं किया। सब वैदिक पंचांग और ग्रहों पर आधारित है।
इजरायल-ट्रंप की नींद हराम क्यों?
खामेनेई की मौत ने ईरान को कमजोर किया, लेकिन मोजताबा के आने से रिजीम मजबूत दिख रहा है। ईरान ने जवाबी मिसाइल/ड्रोन अटैक्स किए। युद्ध जारी है - हॉर्मुज बंद, तेल संकट, क्षेत्रीय अस्थिरता। अगर जिंदा होने की अफवाहें सच्ची निकलतीं, तो अमेरिका-इजरायल का 'मेजर विक्ट्री' क्लेम झूठा साबित होगा। इसके साथ ही ट्रंप की ख्वाहिशों पर पानी फिर जाएगा। इससे नींद हराम होना तय है। हालांकि, Oneindia Hindi किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं करता है। सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स व ज्योतिष की प्रीडिक्शन के हवाले से है।
-
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Bihar Weddings Hold Resaon: बिहार में 400 से ज्यादा दुल्हनों के निकाह अटके? US-Iran War के बीच फंसे दूल्हे! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया?













Click it and Unblock the Notifications