कनाडा में खालिस्तानियों का बढ़ता जा रहा दुस्साहस, गुरुद्वारे के बाहर ‘पीएम मोदी-जयशंकर वॉन्टेट’ के लगाए पोस्टर
कनाडा में भारत के खिलाफ खालिस्तानी तत्वों की शरारतें जारी हैं। ताजा मामले में खालिस्तानी आतंकियों ने कनाडा के सरे स्थित एक गुरुद्वारे पर एक पोस्टर लगा दिया है।
इस पोस्टर में पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की तस्वीरें लगी हैं। इस पोस्टर में इन्हें 'वॉन्टेड' के रूप में दिखाया गया है।

सीएनएन-न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरी के गुरुद्वारा नानक देव के बाहर यह होर्डिंग लगाया गया है। इसमें पीएम मोदी, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा का नाम और तस्वीर भी शामिल है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन घटनाक्रमों की जानकारी पुलिस को है, लेकिन उनकी तरफ से दोषियों को गिरफ्तार करने जैसी कोई पहल शुरू नहीं हुई है। होर्डिंग लगाने में अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस यानी (SFJ) का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में किसी भारतीय के नाम के 'वॉन्टेड' पोस्टर लगे हों। इससे पहले भी कई बार कनाडा में ऐसे पोस्टर लग चुके हैं। बीते महीने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद एक गुरुद्वारे में भारतीय राजनयिकों की हत्या के लिए उकसाने वाले पोस्टर-बैनर लगाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications