Canada: ब्रैम्पटन में पटाखे जला रहे हिन्दुओं संग खालिस्तानियों की झड़प, भीड़ पर की पत्थरबाजी
कनाडा के ब्रैम्पटन में दिवाली समारोह के दौरान खालिस्तानी समर्थकों की हिन्दू भीड़ से झड़प का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
टोरंटो सन के अनुसार, वीडियो में, खालिस्तान के झंडे लिए लोगों का एक समूह जमीन से पत्थर उठाता है और उन्हें दिवाली मना रही हिंदू भीड़ पर फेंकता हुआ दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद भी कनाडा की पुलिस ने भी कोई ऐक्शन नहीं लिया।

एक्स पर वीडियो शेयर करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक, यह घटना माल्टन के वेस्टवुड मॉल में हुई। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में कुछ युवकों को चोटें भी आईं।
Recommended Video
उपद्रवी खालिस्तान का पीला झंडा लेकर उत्सव स्थल पर पहुंचे थे। बाद में वीडियो में पुलिस भीड़ को पीछे हटने के लिए कहती दिख रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की पुलिस ने उस उपद्रव को अंतर सामुदायिक लड़ाई बताया है और इसे दो धर्मों के लोगों की झड़प करार दिया है।
Khalistanis attacking and harassing Canadians celebrating Diwali (Hindus, Sikhs and Jains) last night in Mississauga.
— Daniel Bordman (@Ranting4Canada) November 13, 2023
This isn’t a case of Canada importing 3rd world problems. This movement is dead in India, it’s being pumped full of life by our political leaders pic.twitter.com/naUmco16Qp
टोरंटो सन के हवाले से, एक ईमेल बयान में, क्षेत्रीय पुलिस ने मामले की चल रही जांच की घोषणा की। यह कथित घटना भारत द्वारा कनाडा को हिंसा भड़काने, पूजा स्थलों और नस्लीय अल्पसंख्यकों पर हमलों को रोकने और घृणा अपराधों और भाषणों को संबोधित करने के लिए "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग" को रोकने के लिए अपने ढांचे को मजबूत करने की सिफारिश करने के एक हफ्ते बाद आई है।
बता दें कि कनाडा में दीवाली पर खालिस्तानी तत्वों द्वारा हिन्दू समदाय पर हमला करने की यह पहली घटना नहीं है। बीते साल भी मिसिसॉगा में खालिस्तान समर्थक भारतीय समुदाय के लोगों से भिड़ गए थे। इस दौरान पत्थरबाजी और नारेबाजी की भी घटना सामने आई थी। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications