अमेरिका: यौन उत्पीड़न मामलों में घिरे जस्टिस ब्रेट का नॉमिनेशन रुका, ट्रंप ने दिए FBI जांच के आदेश
वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नामित किए गए ब्रेट कैवानॉघ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे ब्रेट के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एफबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। सीनेट ज्यूडिशरी कमेटी की मांग को मानते हुए ट्रंप ने ब्रेट के खिलाफ 'सीमित दायरे' और 'एक सप्ताह से भी कम समय' में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। ट्रंप ने ही ब्रेट को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नामित किया है, जो अब तक उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज बताते हुए आ रहे थे।

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा ब्रेट के खिलाफ लगे आरोपों की जांच एक सीमित दायरे में होनी चाहिए। ट्रंप का यह निर्णय उनके ही एडमिनिस्ट्रेशन से उलट है, जिन्होंने तर्क दिया था कि ब्रेट कैवानॉघ के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पहले से ही निरिक्षण किया जा चुका है। ब्रेट ने अपने ऊपर लगे आरोपों का पूरी तरह से इनकार कर दिया है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित ब्रेट पर क्रिस्टीन ब्लासी फोर्ड के आरोप बहुत संगीन है, लेकिन उन्होंने उनकी जगह किसी और को नामित करने का विचार भी नहीं किया है।
ट्रंप का यह निर्णय उस वक्त आया, जबा अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर जेफ फ्लेक ने जस्टिस ब्रेट के नामांकन के वोटिंग के आखिरी मिनट में कहा कि वे एफबीआई जांच चाहते हैं। सीनेट ज्यूडिशरी कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट जज के लिए नामित ब्रेट पर हुए वोटिंग के अंतिम निर्णय को भी एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनेट ज्यूडिशरी कमेटी ने ब्रेट के मामले पर 11-10 से वोटिंग हुई है, यानी एफबीआई जांच में ब्रेट अगर निर्दोष साबित हुए तो उनके लिए सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: बिल क्लिंटन से है यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज ब्रेट कैवानॉघ का खास नाता
-
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब?












Click it and Unblock the Notifications