बिल क्लिंटन से है यौन उत्‍पीड़न के आरोपों में घिरे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज ब्रेट कैवानॉघ का खास नाता

वॉशिंगटन। ब्रेट कैवानॉघ जो अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से नामित किए गए हैं, इस समय यौन उत्‍पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। ब्रेट पर क्रिस्‍टीन ब्‍लासी फोर्ड ने उनके यौन उत्‍पीड़न करने का आरोप लगाया है। क्‍या आप जानते हैं कि कैवानॉघ जो यौन उत्‍पीड़न के आरोपी हैं, उन्‍होंने पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्र‍पति बिल क्लिंटन के खिलाफ उस समय सवाल तैयार किए थे जब व्‍हाइट हाउस लेविंस्‍की-क्लिंटन सेक्‍स स्‍कैंडल से हिल गया था। अमेरिका में जगह-जगह कैवानॉघ के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को फोर्ड ने अपनी गवाही दी। कैवानॉघ के बारे में बताते हुए फोर्ड रो रही थीं और उनका कहना था कि उन्‍हें एक पल को लगा कि जैसे ब्रेट उनका रेप कर देंगे।

clinton-brett.jpg

क्लिंटन-लेविंस्‍की एपिसोड से हिला व्‍हाइट हाउस

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कैवानॉघ पर लगे आरोपों को सिरे से इनकार कर दिया है। हालांकि बाद में विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख उन्‍होंने कहा कि अगर कैवानॉघ पर लगे आरोप सही साबित हुए तो फिर उन्‍हें हटा दिया जाएगा। बिल क्लिंटन ने व्‍हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्‍की के साथ नाजायज रिश्‍ते होने की बात स्‍वीकारी थी। उस समय मोनिका की उम्र 22 वर्ष थी तो क्लिंटन 49 वर्ष के थे। दोनों के बीच साल 1995 से 1997 तक रहे लेकिन साल 1998 में इनका स्‍कैंडल सामने आया था। गुरुवार को जब सीनेट ब्रेट कैवानॉघ से सवाल-जवाब कर रही थी तो लोगों को 20 वर्ष पहले जो कुछ भी हुआ वह याद आ रहा था। क्लिंटन-लेविंस्‍की एपिसोड मं केन स्‍टार ने युवा कैवानॉघ को क्लिंटन की ओर से हुए पैसे के लेन-देन मामलों की जांच के लिए नियुक्‍त किया था।

क्लिंटन के खिलाफ 10 बड़े सवाल

कैवानॉघ ने स्‍टार से उस समय कहा था कि क्लिंटन के साथ जब सवाल-जवाब किए जाएं तो उन्‍हें तब तक ब्रेक न दिया जाए जब तक कि वह अपना गुनाह न कुबूल कर लें। कैवानॉघ ने क्लिंटन के लिए 10 कड़े सवाल तैयार किए थे जिनके बारे में आज तक कहा जाता है कि राष्‍ट्रपति की मर्यादा और सभी दायरों के बाहर थे। सिगार से जुड़ा एक सवाल जो बाद में काफी चर्चा में आया था, उसे कैवानॉघ ने ही तैयार किया था। कैवानॉघ से जिस समय सीनेट सवाल-जवाब कर रही थी तो उन्‍होंने सीनेट के सवालों को देश के लिए शर्म की स्थिति करार दिया था। ब्लासी फोर्ड ने कैवनॉघ पर साल 1982 में एक पार्टी के दौरान उनके यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+