Karoline Leavitt: 27 साल की कैरोलिन लेविट को ट्रंप ने क्यों बनाया व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव, स्ट्रैटजी समझिए

Karoline Leavitt: अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि उनके चुनाव अभियान से जुड़ी 27 साल की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट उनके आगामी प्रशासन में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी।

एक बयान जारी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने लेविट की प्रशंसा करते हुए उन्हें "स्मार्ट, सख्त और एक बेहद प्रभावी कम्युनिकेटर" बताया, और विश्वास व्यक्त किया, कि वह इस हाई-प्रोफाइल भूमिका में वो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।

Karoline Leavitt

फिलहाल लेविट, डोनाल्ड ट्रंप की टीम की प्रवक्ता हैं और व्हाइट हाउस में नियुक्ति के साथ ही वो इस भूमिका को निभाने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन जाएंगी, जो एक रिकॉर्ड होगा। उन्होंने रोनाल्ड ज़िग्लर को पीछे छोड़ दिया, जो 1969 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के प्रशासन में सिर्फ 29 साल की उम्र में प्रेस सचिव बने थे। लेविट की नियुक्ति ट्रप की कम्युनिकेटर्स की एक वफादार टीम पर लगातार निर्भरता को भी रेखांकित करती है, जिन्होंने उनके 2024 के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "मेरे ऐतिहासिक चुनाव अभियान के दौरान कैरोलिन ने राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में शानदार काम किया।" उन्होंने कहा, कि "वह एक बेहतरीन व्हाइट हाउस प्रेस सचिव होंगी, जो हमें अमेरिकी लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने में मदद करेंगी, क्योंकि हम अमेरिका को फिर से महान बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।"

कैरोलिन लेविट कौन हैं?

लेविट के पास कम्युनिकेशन और राजनीतिक रणनीति में काम करने का बैकग्राउंड है। न्यू हैम्पशायर की रहने वालीं लेविट ने रिपब्लिकन प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक के लिए कम्युनिकेशन डायरेक्टर बनने से पहले, ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल में सहायक प्रेस सचिव के रूप में काम किया। 2022 में, उन्होंने न्यू हैम्पशायर में कांग्रेस की सीट के लिए चुनाव लड़ा, हालांकि डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि क्रिस पप्पस से हार गईं।

डोनाल्ड ट्रंप के 2024 चुनाव अभियान के लिए प्रेस सचिव के रूप में, लेविट को उनकी त्वरित सोच और पूर्व राष्ट्रपति के आक्रामक बचाव के लिए जाना जाता है, जो अक्सर मीडिया के साथ तीखी बहस में शामिल रहती हैं। व्हाइट हाउस में दुनिया भर की मीडिया के सवालों को संभालना काफी मुश्किल काम माना जाता है और एक छोटी सी गलती, काफी फजीहत करवा सकता है।

Karoline Leavitt

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के रूप में, लेविट, ट्रंप प्रशासन के संदेश को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया है, कि मीडिया संबंधों के प्रति उनका दृष्टिकोण पिछले राष्ट्रपतियों से अलग होगा। अगस्त में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था, प्रेस सचिव दैनिक ब्रीफिंग संभालेंगे, लेकिन वे भी लगातार मीडिया से बात करते रहेंगे।

ट्रंप के पहले कार्यकाल में सीन स्पाइसर, सारा हुकाबी सैंडर्स, स्टेफ़नी ग्रिशम और केली मैकनेनी सहित कई प्रेस सचिव देखे गए थे, जो प्रेस के साथ कभी-कभी अपने आक्रामक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। लेविट, की नियुक्ति एक नए अध्याय का संकेत देती है, जिससे लगता है, कि ट्रंप मीडिया के साथ नरम संबंध बनाने की कोशिश में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+