कर्नाटक की माला अडिगा को जो बाइडेन ने व्‍हाइट हाउस में सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी, जानिए उनके बारे में

वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को शपथ लेंगे। उनके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस भी उप-राष्‍ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही व्‍हाइट हाउस में बाइडेन प्रशासन का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। कमला के साथ ही ओवल ऑफिस में कुछ और भारतीय चेहरे भी देखने को मिलेंगे और इनमें से ही एक नाम है माला अडिगा का। माला को फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडेन का पॉलिसी डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया गया है। पिछले हफ्ते माला के नाम की पुष्टि हुई है। माला की जड़ें भारत के कर्नाटक राज्‍य के उ‍डुपी से जुड़ी हैं।

Recommended Video

    US: Karnataka की Mala Adiga को Joe Biden ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में | वनइंडिया हिंदी
    mala-adiga.jpg

    जिल बाइडेन की करेंगी मदद

    माला, बाइडेन और जिल बाइडेन के लिए सेवाएं देंगी जो कि अगली फर्स्‍ट लेडी हैं। अडिगा ने जिल और बाइडेन-कमला हैरिस कैंपेन के लिए पहले ही सीनियर पॉलिसी एडवाइजर के तौर पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले अडिगा बाइडेन फाउंडेशन में हायर एजुकेशन और मिलिट्री फैमिलीज की डायरेक्‍टर रह चुकी हैं। माला अडिगा पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में भी रह चुकी हैं। उस समय वह बतौर शिक्षा और संस्‍कृति विभाग के ब्‍यूरो में एकेडमी प्रोग्राम्‍स की डिप्‍टी असिस्‍टेंट सेक्रेटरी थीं। इइसके अलावा उनके पास ग्‍लोबल वीमेन इश्‍यूज ऑफिस का जिम्‍मा भी था। साथ ही वह राष्‍ट्रीय सुरक्षा स्‍टाफ को मानवाधिकार से जुड़े मसलों की भी डायरेक्‍टर थीं। अडिगा, इलिनियॉस की रहने वाली हैं और ग्रीननेल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा स्‍कूल ऑफ पब्लिक हेल्‍थ और शिकागो लॉ स्‍कूल की भी डिग्री है। वह पेश से एक वकील हैं और शिकागो की एक लॉ फर्म में क्‍लर्क के तौर पर काम कर चुकी हैं।

    कर्नाटक से क्‍या है कनेक्‍शन

    साल 2008 में वह ओबामा कैंपेन से जुड़ी थीं। उन्‍होंने ओबामा प्रशासन सहायक अटॉर्नी जनरल के वकील के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। बाइडेन ने अडिगा के नाम का ऐलान उस समय किया जब उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस के सीनियर स्‍टाफ के लिए चार लोगों की नियुक्ति के बारे में ऐलान किया। अडिगा के अलावा बाइडेन-हैरिस कैंपेन से जुड़ी कैथी रसेल को व्‍हाइट हाउस में राष्‍ट्रपति के ऑफिस का डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया गया है। माला अडिगा की नियुक्ति के साथ ही कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंदापुर के तहत आने वाला काकुंजे गांव सुर्खियों में आ गया है। वह कर्नाटक बैंक लिमिटेड की स्‍थापना करने वाले के सुर्यनारायण के परिवार से आती हैं। इसके साथ ही साल 2008 में मैन बुकर प्राइज जीतने वाले अरविंद अडिगा के साथ भी उनका गहरा नाता है। माला अडिगा, निर्मला उपाध्‍याय की भतीजी हैं जो उनके पिता की बड़ी बहन हैं। निर्मला ने कुंदापुर में मीडिया को बताया है कि माला एक बहुत ही प्‍यारी और खूबसूरत लड़की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+