कमला हैरिस पर लगा नस्लभेद का आरोप, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से हाथ मिलाकर कपड़े में पोंछा हाथ, वीडियो वायरल
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से शुक्रवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस में मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात के बाद ही कमला हैरिस भारी विवाद में घिर गई हैं।
वॉशिंगटन, मई 24: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर नस्लीय हरकत करने का बेहद गंभीर आरोप लगा है जिसकी वजह से दुनियाभर में उनकी आलोचना की जा रही है। कमला हैरिस को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से हाथ मिलाती नजर आती हैं, लेकिन हाथ मिलाने के बाद अपने ट्राउजर में हाथ पोंछ लेती हैं। जिसके बाद दुनियभर में उनकी आलोचना की जा रही है और लोग उनकी इस रवैये को नस्लभेद से जोड़ रहे हैं।

ट्राउजर में पोंछा हाथ
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से शुक्रवार को अमेरिका के व्हाइट हाउस में मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात के बाद ही कमला हैरिस भारी विवाद में घिर गई हैं और लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर पर कमला हैरिस और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के हाथ मिलाने का वीडियो शेयर किया जा रहा है और उनकी आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अलग अलग पोडियम पर खड़ी हैं और दोनों पत्रकारों को संबोधित कर रही है। जिसके बाद दोनों हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। हाथ मिलाने के लिए पहले हाथ कमला हैरिस ने बढ़ाया था और फिर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने हाथ बढ़ाया। लेकिन हाथ मिलाने के बाद कमला हैरिस अपना हाथ अपनी पैंट में पोंछ लेती हैं और इसी बात पर बवाल हो गया है।
सोशल मीडिया पर आलोचना
सोशल मीडिया पर कमसा हैरिस की काफी आलोचना की जा रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि 'क्या यह अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं? ये ना सिर्फ अपमानजनक बात है, बल्कि ये एक नस्लवादी हरकत है और अगर कमला हैरिस की जगह कोई रिपब्लिक नेता होता, तो अभी पूरी दुनिया में इसका हेडलाइन बनता'। वहीं एक और ट्विटर यूजर ने कमला हैरिस की निंदा करते हुए लिखा है कि 'कमला हैरिस ने हाथ मिलाने के बाद ट्राउजर में अपना हाथ पोंछकर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति का अपमान किया है'। वहीं एक और ट्विटर यूजर ने लिखा है कि 'ये काफी शर्मिंदा करने वाला काम है। क्या अब साउथ कोरिया अमेरिका का पूर्ण सहयोगी नहीं रहा?'
पूरी दुनिया में कमला हैरिस पर बहस
कमला हैरिस के इस वीडियो फूटेज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तो उनकी आलोचना की ही जा रही है, इसके साथ साथ विश्व के अलग अलग हिस्सों में न्यूज चैनलों पर ही बहस हो रही है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने भी कमला हैरिस की आलोचना की है। स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने जर्नलिस्ट रोवन डीन ने कहा कि 'अगर कमला हैरिस की जगह डोनाल्ड ट्रंप होते, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि दुनिया तब किस तरह से प्रतिक्रिया देती और दुनिया उनके साथ क्या करती'
कुछ लोगों ने किया बचाव
जहां कमला हैरिस की पूरी दुनिया में आलोचना की जा रही है वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो उनका बचाव भी कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कमला हैरिस का बचाव करते हुए लिखा है कि 'हम इस वक्त जिस दुनिया में रह रहे हैं वहां हमें बार बार हाथ पोंछने और धोने की आदत हो गई है और मुझे नहीं लगता है कि कमला हैरिस का हाथ पोंछने के पीछे कोई गलत सोच रहा होगा।' वहीं, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कमला हैरिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हमारा मुलाकात काफी अच्छी रही है। हमने नॉर्थ कोरिया, वैश्विक चुनौतियों, वैश्विक स्वास्थ्य और माइग्रेशन की समस्या पर बात की है'
-
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications