Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमला हैरिस को पसंद है इडली-सांभर, बहन माया ने शेयर किया इमोशनल Video

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस को अपने उप-राष्ट्रपति के पद के लिए कैंडिडेट के तौर पर चुना है, जिसके बाद से भारतीय समुदाय में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि कमला हैरिस का भारत से अटूट रिश्ता है, दरअसल कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस तमिलनाडु की रहने वाली थीं और उनका बचपन यहीं बीता है इसलिए कमला हैरिस का भारत से खास रिश्ता है, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि भारत, कमला हैरिस का ननिहाल है।

Recommended Video

    US: Vice President की दौड़ में शामिल Kamala Harris,पहले भाषण में मां को किया याद | वनइंडिया हिंगी
    बचपन में कई बार भारत आई हैं कमला हैरिस

    बचपन में कई बार भारत आई हैं कमला हैरिस

    कमला हैरिस की बहन माया हैरिस ने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए अपनी मां को याद किया है और कहा है कि बिना हमारी मां को जानेआप कमला हैरिस को नहीं जान सकते हैं, उनकी कमी बहुत ज्यादा महसूस हो रही है, लेकिन ये जानते हैं कि वह और हमारे पूर्वज आज खुश हो रहे होंगे। आपको बता दें कि श्यामला गोपालन हैरिस एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

    डोनाल्‍ड हैरिस से किया प्रेम विवाह

    उच्च शिक्षा के लिए वो कैलिफोर्निया पढ़ने गई थीं, इसी दौरान उनकी मुलाकात बार्कले यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्‍स की पढ़ाई डोनाल्‍ड हैरिस से हुई और फिर ये मुलाकात प्रेम में बदल गईं और दोनों ने शादी कर ली, इसलिए कमला हैरिस यूएस में ही रह गई। खाने पीने की शौकीन कमला हैरिस को इसलिए इडली-सांभर भी काफी पसंद है।

    दिल्ली में रहते हैं कमला हैरिस के मामा गोपालन बालचंद्रन

    दिल्ली में रहने वाले उनके मामा ने खुशी जताई । हैरिस के मामा गोपालन बालचंद्रन ने कहा, हमारा परिवार खुश है। यह भारतीय समुदाय के लिए ऐतिहासिक दिन है।मेरी बहन को अपनी बेटी पर बहुत गर्व होता। मेरी बहन की मृत्यु 2009 में हो गई थी। कमला उनकी अस्थियां बंगाल की खाड़ी में विसर्जित करने के लिए यहां आई थीं। मेरी उससे बात पिछली बार अक्टूबर-दिसंबर में हुई थी, जब मैं अमेरिका में था। आज मैंने उसे एक बधाई संदेश भेजा है।

    सामने आया भावुक Video

    माया हैरिस ने अपनी बहन के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए, कमला हैरिस की तस्वीरों का एक कोलाज बनाते हए उनके एक भाषण को भी शेयर किया है, बता दें कि कमला हैरिस कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट हैं, कमला हैरिस के पिता का नाम डोनाल्ड हैरिस हैं, हैरिस पहले राष्ट्रपति पद की रेस में थीं लेकिन इस साल की शुरुआत में बहुत समर्थन न मिलने के चलते कैंपेन से बाहर हो गई थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+