Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शपथग्रहण में कमला हैरिस को सपोर्ट करने आईं थीं सौतेली बेटी, जमकर बढ़ाया मां का हौसला

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथग्रहण में उनकी सौतेली बेटी भी हुई थीं शामिल। शपथ ग्रहण के दौरान कमला हैरिस की सौतेली बेटी ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया।

Kmala harrisr step Daughter: वाशिंगटन: भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई हैं। उन्होंने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उपराष्ट्रपति पद का शपथ लिया। इस मौके पर कमला हैरिस के परिवार के सभी लोग शपथ ग्रहण देखने पहुंचे थे। कमला हैरिस की सौतेली बेटी भी शपथ ग्रहण देखने आईं थीं। जिसकी तस्वीरें उनकी मां ने सोशल मीडिया पर डाला है।

KAMALA DAUGHTER

शपथ ग्रहण में कमला हैरिस की सौतेली बेटी

कमला हैरिस के पति का नाम डगलस एमहॉफ है। उन्होंने पहली शादी केर्स्टिन एहमॉफ़ से की थी। डगलस एमहॉफ ने 2008 में अपनी पहली पत्नी केर्स्टिन एहमॉफ़ से तलाक ले लिया था। और फिर उन्होंने कमला हैरिस के साथ दूसरी शादी कर ली थी। डगलस एमहॉफ हमेशा कमला हैरिस को राजनीति में सपोर्ट करते हैं। जिसका जिक्र कमला हैरिस कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं। 20 जनवरी को कमला हैरिस के शपथ ग्रहण में डगलस एमहॉफ की पहली पत्नी केर्स्टिन एहमॉफ़ भी अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। जिसकी अमेरिका में काफी तारीफ की जा रही है।

KAMALA FAMILY

प्रीटीबर्ड कंपनी की CEO हैं केर्स्टिन एहमॉफ़

डगलस एमहॉफ की पहली पत्नी केर्स्टिन एहमॉफ़ प्रीटीबर्ड कंपनी की सीईओ हैं। कमला हैरिस की शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने कमला हैरिस का सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि शपथ ग्रहण में शामिल होने पर मैं काफी एक्साईटेड हूं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी के बारे में लिखा है, कि शपथ ग्रहण में शामिल होने पर बेटी एला ने काफी धूम मचाई।

KAMALA SUPPORT

चुनाव में भी कमला हैरिस को कर चुकी हैं सपोर्ट

डगलस एमहॉफ की पहली पत्नी केर्स्टिन एहमॉफ़ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कमला हैरिस को काफी सपोर्ट कर चुकी हैं। उन्होंने अमेरिकी जनता से कमला हैरिस के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की थी। डगलस एमहॉफ के भी अपनी पहली पत्नी के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। दोनों बच्चे कोल और एला अपनी मां के साथ रहते हैं। कमला हैरिस भी कई बार कह चुकी हैं, कि डगलस एमहॉफ की पहली पत्नी और उनके बच्चों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं। वो अकसर मिलते रहते हैं। खासकर बेटी एला कमला की काफी करीब हैं।

कमला हैरिस के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ की जा रही है। लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस परिवार की एकता की मिसालें दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+