ट्रंप ने काबुल अटैक को बताया त्रासदी, कहा- अगर मैं राष्ट्रपति होता तो इस हमले को नहीं होने देता
वॉशिंगटन, अगस्त 27। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को हुए धमाकों के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर हमलावर हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी जो बाइडेन पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट के पास हुए धमाकों में अमेरिका के 12 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 15 अभी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video

इस अटैक को रोका जाना चाहिए था- ट्रंप
काबुल अटैक को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ये एक 'त्रासदी' है, जिसे रोका जाना चाहिए था। ट्रंप ने कहा, "काबुल अटैक में हमारे सैनिक जो मारे गए हैं, उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, ये किसी त्रासदी से कम नहीं है, जो हमारे दुख को और गहरा बनाती है। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो इस हमले को नहीं होने देता।" आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने ही फरवरी 2020 में तालिबान के साथ ये समझौता किया था कि अमेरिका की फौज अफगानिस्तान से बाहर आएगी।
बाइडेन के खिलाफ लाया जाए महाभियोग
डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के कई सांसदों ने तो राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया चलाए जाने की बात कही है। ट्रंप की पार्टी के एक सांसद का कहना है कि बाइडेन में नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, इसलिए उन्हें अपनी इच्छाशक्ति से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं एक सांसद एलिस स्टेफनिक ने ट्वीट किया कि "जो बाइडेन के हाथों पर खून है।"
काबुल ब्लास्ट के बाद अमेरिका लेगा कोई बड़ा एक्शन?
आपको बता दें कि गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के दो मुख्य गेट पर दो आत्मघाती हमले हुए थे। इस हमले में अभी तक 60 से अधिक लोगों के मारे जान की खबर है। इस अटैक में अमेरिका के 12 सैनिक भी मारे गए और 15 अभी घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आपात भी बुलाई थी, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका कोई बड़ा फैसला ले सकता है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले का जिम्मेदार ISIS को माना जा रहा है। इस हमले की आशंका काफी दिनों से लगाई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications