VIDEO : 'काला चश्मा' गाने का ये वर्जन अब तक का सबसे अच्छा' ! वॉलीबॉल कोर्ट पर लड़कियों के डांस ने बनाया दीवाना
इंडिया के म्यूजिक कंपोजर्स दुनियाभर के लोगों को अपनी धुनों पर थिरकने पर मजबूर कर देते हैें। वॉलीबॉल कोर्ट पर लड़कियों के डांस का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। kaala chashma song volleyball court girls dancing
नई दिल्ली, 27 अगस्त : बॉलीवुड के सिंगर-कंपोजर्स और म्यूजिशियन मैजिक क्रिएट करने के लिए मशहूर हैं। कुछ ऐसी ही मैजिक दिखी वॉलीबॉल कोर्ट पर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़कियों को 'काला चश्मा' गाने पर थिरकते देखा गया। वीडियो को महज सात दिनों में 15 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बॉलीवुड के इस हिट सॉन्ग को कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। ओरिजनल म्यूजिक वीडियो कितना लोकप्रिय है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 87 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गाना
काला चश्मा गाने को अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। हिट बॉलीवुड ट्रैक काला चश्मा सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड कर रहा है। 'बार बार देखो' फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया गाना 'काला चश्मा' पार्टियों में अक्सर बजता है। अब डांस फ्लोर से अलग वॉलीबॉल कोर्ट पर भी ये गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।

गाने का अब तक का सबसे अच्छा वर्जन !
'काला चश्मा' गाना डांसिंग के शौकीन लोगों के बीच विदेश में भी पॉपुलर है। Peppa Pigs के डांस ग्रुप The Quick Style ने काला चश्मा गाने को अलग तरीके से पेश किया है। इस ग्रुप ने नया वर्जन पेश किया है। इंस्टाग्राम यूजर्स ने वॉलीबॉल कोर्ट पर काला चश्मा गाने को "अब तक का सबसे अच्छा" वर्जन करार दिया है।

14 लाख से अधिक व्यूज
काला चश्मा की वायरल वीडियो क्लिप, इनडोर वॉलीबॉल कोर्ट में शूट किया गया था। लड़कियों के एक समूह को पेपी बीट्स पर थिरकते देखा गया। इस क्लिप को अब तक सोशल मीडिया पर 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों ने कमेंट में फायर इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।

वॉलीबॉल कोर्ट पर काला चश्मा- अद्भुत
एक इंस्टाग्राम यूजर ने वॉलीबॉल कोर्ट पर काला चश्मा गाने पर "रॉकिंग" करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप अद्भुत हैं।" एक अन्य ने दावा किया कि उसने वीडियो को लूप पर देखा (कई बार देखना) है। कुछ लोग जो बॉलीवुड के काला चश्मा गाने से फैमिलियर नहीं हैं, उन्हें गाने का नाम जानने में भी दिलचस्पी दिखाई।

वीडियो क्वालिटी पर कमेंट
एक यूजर ने कहा, "काला चश्मा दुनिया भर में जा रहा है।" एक शख्स ने कहा, म्यूजिक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मिस मार्वल सीरीज का है। एक अन्य ने सवाल पूछा, ...क्या यह ऑडियो मिस मार्वल का है ? हालांकि, कुछ यूजर्स ने वीडियो क्वालिटी पर भी कमेंट किया।

काला चश्मा का रीमिक्स पार्ट बादशाह ने तैयार किया
बता दें कि काला चश्मा गाना, अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया। ओरिजनल गाने को प्रेम हरदीप और काम ढिल्लों ने तैयार किया था। रीमिक्स पार्ट बादशाह ने किया है।
गाने की वीडियो यहां देखें-
काला चश्मा थिरकने पर मजबूर करता है
कैटरीना और सिद्धार्थ स्टारर मूवी बार-बार देखो 2018 में आई थी। फिल्म का सुपरहिट गाना 'काला चश्मा' रिलीज़ के तुरंत बाद हिट हो गया था। रीमिक्स गानों और डांस फ्लोर पर मस्ती के लिए पार्टियों में आज भी लोगों को काला चश्मा थिरकने पर मजबूर करता है।












Click it and Unblock the Notifications