US Independence Day: आजादी की 247वीं वर्षगांठ मनाएगा अमेरिका, जानिए कैसे हुआ था ब्रिटेन का गुलाम?
संयुक्त राज्य अमेरिका 4 जुलाई को अपनी स्वतंत्रता की 247वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी। इसकी याद में हर साल अमेरिका इसी दिन को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर परेड और बारबेक्यू का आयोजन किया जाता है। अमेरिकीवासी इस दिन अपने झंडे से जुड़े रंगों- लाल, सफेद और नीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं। इसके अलावा अमेरिकी इतिहास और परंपरा में आतिशबाजी को स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

भारत की तरह अमेरिका भी अंग्रेजों का गुलाम रहा है। अंग्रेजों ने भारतीयों की तरह ही अमेरिका में अमेरिकी लोगों पर खूब अत्याचार किया है। अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचारों की वजह से ब्रिटिश ऑफिसर्स और अमेरिकियों के बीच टकराव होने लगा। अमेरिका में ब्रिटेन की 13 कॉलोनियां थीं। इन सभी 13 कॉलोनी ब्रिटिश कानून का पालन करना पड़ता था।
अमेरिकी लोगों को चीनी, कॉफी, चाय या स्प्रिट जैसे सामानों के आयात के लिए उच्च शुल्क देना पड़ता था। जरूरी चीजों की बढ़ती कीमत से लोगों का ब्रिटिश ताज के प्रति असंतोष बढ़ने लगा। इसके बाद 2 जुलाई 1776 को अमेरिका की जनता ने 12 कॉलोनियों से अपनी आजादी का ऐलान कर दिया।
ग्रेट ब्रिटेन से अलग होने का फैसला बहुत बड़ा फैसला था। कॉन्टिनेंटल कांग्रेस की तरफ से एक वोट के जरिए आजादी की मांग की गई। 4 जुलाई 1776 को 13 कॉलोनियों ने आजादी के घोषणा पत्र को अपनाने के लिए वोट डाला। इसे अमेरिकी कांग्रेस द्वारा इसी दिन मंजूरी मिल गई।
आजादी के बाद जनरल जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। वाशिंगटन को आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है। उन्हीं के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम रखा गया है।
13 कॉलोनियों ने मिलकर आजादी की घोषणा की थी जिसे 'डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' भी कहा जाता है। थॉमस जेफरसन ने 'डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' तैयार किया था। जेफरसन ने बाद में 1801 से 1809 तक अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। संयोगवश, जेफरसन की मृत्यु भी 4 जुलाई 1826 को हुई।
व्हाइट हाउस ने पहली बार 1801 में स्वतंत्रता दिवस मनाया था। स्वतंत्रता की घोषणा के लगभग 100 साल बाद 1870 में 4 जुलाई को कांग्रेस द्वारा आधिकारिक अवकाश बना दिया गया।
आपको बता दें कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने 1492 में की थी। वह भारत की खोज में निकले थे मगर रास्ता भटक कर अमेरिका पहुंच गए। जब कोलंबस ने दावा किया कि उन्होंने एक द्वीप खोजा है तो कई देशों में यहां कब्जा करने की होड़ मच गई।
ब्रिटेन के लोग सबसे अधिक लोग यहां पहुंचे। उन्होंने यहां के मूल निवासियों यानी कि रेड इंडियन को गुलाम बनाकर पूरे अमेरिका पर अपना कब्जा कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications