VIDEO: पीएम मोदी की फिलिस्तीन यात्रा पर इजराइल की एक एस्कॉर्ट टीम चप्पे-चप्पे पर रख रही थी नजर
रामाल्लाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलिस्तीन की एतिहासिक यात्रा शनिवार को खत्म हो गई। पीएम मोदी की यह यात्रा इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीन की यात्रा नहीं की थी। पीएम मोदी की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जॉर्डन और इजराइल ने जिम्मेदारी ली थी। जहां एक तरफ जॉर्डन की सरकार ने पीएम मोदी को रामाल्लाह सुरक्षित पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाया, तो वहीं इजराइल की एक एस्कॉर्ट टीम इस दौरे पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए थी।

पीएम मोदी के रामाल्लाह पहुंचने के बाद फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इजराइली न्यूज पेपर 'येरूशलम पोस्ट' को बताया कि वे जॉर्डन और इजराइल के सहयोग से भारत के प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर को कॉर्डिनेट कर रहे थे। पीएम मोदी के फिलिस्तीन पहुंचने तक इजराइल की एस्कॉर्ट टीम चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही थी। इजराइली एस्कॉर्ट टीम ने पीएम मोदी के वेस्ट बैंक पर एंट्री से लेकर एक्जिट तक और जमीन से लेकर हवा में पूरी तरह से निंयत्रित कर रखा था, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो पाए।
इससे पहले 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फिलिस्तीन की यात्रा की थी, तो वे इजराइल के तेल अवीव से होकर रामाल्लाह पहुंचे थे। उस वक्त प्रणब मुखर्जी रोड़ से रामाल्लाह पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक रात भी बितायी थी।
पीएम मोदी ने फिलिस्तीन जाकर राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। राष्ट्रपति अब्बास ने पीएम मोदी को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' सम्मान से सम्मानित किया। मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देखना चाहता है।
वीडियो
History in the making. In a first-ever visit by an Indian Prime Minister to Palestine, PM @narendramodi on the way to Ramallah in a chopper provided by Jordan government and escorted by choppers from Israel Air Force. pic.twitter.com/Nx7AtyLS8W
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) February 10, 2018
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications