Joe Biden आज सार्वजनिक तौर पर लेंगे Covid Vaccine की दूसरी डोज

Joe Biden To Recieve Second Covid Vaccine Shot: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज लेंगे। उनके कार्यालय ने ये जानकारी दी है। तीन सप्ताह पहले जो बाइडेन ने सार्वजनिक तौर पर कोरोना वायरस की वैक्सीन ली थी जिसे लोगों में कोरोना वैक्सीन पर भरोसा बढ़ाने के लिए टेलीविजन पर दिखाया गया था।

Joe Biden

डेलवर के नेवार्क स्थिति क्रिश्चियाना हॉस्पिटल में फाइजर की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद 78 वर्षीय जो बाइडेन ने कहा था "इसमें डरने की कोई बात नहीं है।"

जो बाइडेन की टीम ने कहा है कि दूसरी डोज लेने को भी मीडिया पर दिखाया जाएगा।

अब तक अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के चलते 374,000 लोगों की मौत हो चुकी है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। बीते शुक्रवार को जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर वैक्सीन को सही तरीके से लोगों तक न पहुंचा पाने का आरोप लगाया था। अब तक 67 लाख अमेरिकी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं जो कि अमेरिका के लक्ष्य से बहुत दूर है। अमेरिका ने 2020 के अंत तक 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+