यूक्रेन के राष्ट्रपति से जो बाइडेन ने फोन पर की बात, दिया इस बात का भरोसा

वॉशिंगटन, 06 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की है। इस दौरान दोनों के बीच यूक्रेन को आर्थिक मदद और सुरक्षा देने को लेकर चर्चा हुई। इस हफ्ते में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। जेलेंस्की ने ट्वीट करके इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, निरंतर संवाद के हिस्से के रूप में मेरी राष्ट्रपति से बातचीत हुई। इस दौरान यूक्रेन को सुरक्षा, वित्तीय सहयोग और रूस पर आगे और प्रतिबंध लगाने के अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

biden

वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसमे कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडेन और जेलेंस्की के बीच तकरीबन आधे घंटे तक बातचीत हुई। बता दें कि गुरुवर को बाइडेन को जेलेंस्की की ओर से जेपोरिझिझा न्युक्लियर पॉवर प्लांट की जानकारी दी गई थी। रूसी सेना ने पॉवर प्लांट पर हमला किया था। गुरुवार को बाइडेन और जेलेंस्की के बीच बातचीत हुई थी। वहीं शनिवार को इजराइल के प्रधामंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की थी। इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी शनिवार को बातचीत की थी।

जो बाइडेन ने कहा ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ मिलकर यूक्रेन के लिए और फंड इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं। अहम बात यह है कि जेलेंस्की ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों से यूक्रेन में नो फ्लाई जोन तैयार करने को कहा था, लेकिन अमेरिका और अन्य नाटो देशों ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया था। फोन पर बातचीत के दौरान भी बाइडेन ने जेलेंस्की से इस बारे में चर्चा नहीं की। बजाइ इसके उन्होंने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ाने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+