यूक्रेन के लिए खजाना खोलने की तैयारी में जो बाइडेन, 33 बिलियन डॉलर की मदद देगा अमेरिका

वॉशिंगटन, 29 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन को 33 बिलियन डॉलर की मदद देने की तैयारी कर रहे है। बाइडेन ने कांग्रेस से इस बाबत मांग की है कि यूक्रेन को 33 बिलियन डॉलर की मदद सैन्य, आर्थिक और मानवीय मदद दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अमेरिका रूस पर हमला नहीं कर रहा है। इस मदद में 20 बिलियन डॉलर की सैन्य मदद, 8.5 डॉलर की आर्थिक मदद, 3 बिलियन डॉलर की मानवीय मदद शामिल है। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका की सैन्य मदद यूक्रेन को लगातार दी जा रही है, अभी तक रूस के एक टैंक के बदले यूक्रेन को 10 एंटी टैंक हथियार दिए गए हैं। हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं ताकि वह खुद की रक्षा कर सके। वहीं गुरुवार को रूस के विदश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन को मदद करना महाद्वीप की सुरक्षा को खतरा है।

biden

गुरुवार को अपने भाषण में जो बाइडेन ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जाहिर की। दरअसल बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्जेव लैवरोव ने परमाणु हमले के खतरे की गंभीर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस संभावना को कमतर नहीं आंकना चाहिए। बाइडेन ने कहा कि रूस यूरोप को गैस को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस हफ्ते रूस ने गैस की सप्लाई को पोलैंड और बुल्गारिया को बंद कर दिया। हम रूस को ब्लैकमेल नहीं करे देंगे, ना ही इस तरह का कोई प्रतिबंध लगाने देंगे। हम उन्हें आपना तेल और गैस का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।

दरअसल मौजूदा समय में बाइडेन प्रशासन स्थानीय आर्थिक जरूरतों के लिए पैसों की किल्लत से जूझ रहा है। उन्हें कांग्रेस की ओर से घरेलू जरूरतो के लिए पैसे रिलीज करने की अनुमति नहीं मिल रही है, ऐसे में जिस तरह से यूक्रेन को बड़े स्तर पर सैन्य मदद के लिए बाइडेन ने कांग्रेस से अपील की है, वह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस इसपर मुहर लगाती है। इससे पहले बाइडेन ने 14 बिलियन डॉलर की मदद की अपील शुरुआत में की थी, जिसे कांग्रेस ने पिछले महीने स्वीकृत कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+