'रूस ने शांति नहीं विनाशकारी तबाही चुना', बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, पुतिन ने लिया महायुद्ध का फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा है कि, यूक्रेन के एक किंडरगार्टन पर बमबारी के पीछे की वजह रूस की उकसाने की नीति है और रूस चाहता है कि, यूक्रेन बस एक गलती करे।

वॉशिंगटन/मॉस्को, फरवरी 19: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजनयिक प्रस्तावों को अस्वीकार करने और यूक्रेन पर आक्रमण करने का अंतिम फैसला कर लिया है। जो बाइडेन ने कहा कि, ''यह जंग पूर्वी यूरोप में "विनाशकारी और अनावश्यक युद्ध" होगा।'' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा अगर सही है, तो इस बात में कोई शक नहीं, कि युद्ध के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, क्योंकि रूस ने आज से यूक्रेन की सीमा पर परमाणु मिसाइलों के साथ युद्धाभ्यास शुरू किया है और माना जा रहा है कि, बहुत जल्द रूसी सैनिक यूक्रेन में घुसने वाले हैं।

जो बाइडेन ने दी चेतावनी

जो बाइडेन ने दी चेतावनी

राजधानी वॉशिंगटन में स्थिति व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम से बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, "हमारे पास यह मानने का कारण है कि रूसी सेना आने वाले हफ्ते में, या फिर आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है और हमले का इरादा कर रही है।" उन्होंने कहा कि, "हम मानते हैं कि उनका लक्ष्य यूक्रेन की राजधानी कीव होगा, जहां 28 लाख निर्दोष लोग रहते हैं।'' यह पूछे जाने पर, कि क्या उन्हें लगता है कि पुतिन अभी भी आक्रमण करने के बारे में सोचकर डगमगा रहे हैं, तो जो बाइडेन ने कहा कि, "मुझे विश्वास है कि उन्होंने (पुतिन) निर्णय ले लिया है।" बाद में, उन्होंने कहा कि पुतिन के इरादों के बारे में उनकी धारणा "एक महत्वपूर्ण खुफिया क्षमता" पर आधारित है। हालांकि, बाइडेन ने एक बार फिर से रूसी राष्ट्रपति को बातचीत के लिए ही आग्रह किया है।

क्या रूस के तेवर में आएगी नरमी?

क्या रूस के तेवर में आएगी नरमी?

अगले गुरुवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री के बीच प्रस्तावित वार्ता का जिक्र करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि, "बातचीत की मेज पर लौटने और तनाव घटाने की कोशिश में अभी भी देर नहीं हुई है।" उन्होंने कहा कि, "अगर रूस उस तारीख से पहले सैन्य कार्रवाई करता है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि उन्होंने कूटनीति का दरवाजा बंद कर दिया है।" जो बाइडेन की इस टिप्पणी से पहे ही यूक्रेन के रूसी समर्थित अलगाववादियों के शहर से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 70 हजार से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है। आपको बता दें कि, यूक्रेन के दो क्षेत्र 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक' पर रूस समर्थिक अलगाववादियों का नियंत्रण है, जहां पर एक कार और एक गैस पाइपलाइन में धमाका हुआ है और पश्चिमी देशों ने इसे रूस का 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' करार दिया है।

अलगाववादी क्षेत्रों से जंग की शुरूआत?

अलगाववादी क्षेत्रों से जंग की शुरूआत?

दोनों अलगाववादी नियंत्रित क्षेत्र 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक' में तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है और अलगाववादी नेता के आक्रामक बयानों को देखते हुए यह आशंका बढ़ गई है, कि रूस एक आसन्न आक्रमण के लिए मंच तैयार कर रहा है जो दशकों में यूरोप में सबसे बड़े संघर्ष को प्रज्वलित कर सकता है। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी ने कार बम धमाके के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया है और पश्चिमी देशे बार बार कह रहे हैं, कि रूस 'यूक्रेन को दोषी ठहराकर यूक्रेन पर हमला करेगा।' दूसरी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार वैश्विक नेताओं से बात कर रहे हैं और युद्ध रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडेन ने विश्व के करीब 12 शक्तिशाली नेताओं से वीडियो कॉल पर बात की है।

रूस ने कर ली जंग की प्लानिंग?

रूस ने कर ली जंग की प्लानिंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा है कि, यूक्रेन के एक किंडरगार्टन पर बमबारी के पीछे की वजह रूस की उकसाने की नीति है और रूस चाहता है कि, यूक्रेन बस एक गलती करे। जो बाइडेन ने यूक्रेन में मौजूद रूसी अलगाववादियों की तरफ इशारा किया है, कि रूस गलत सुचनाओं के आधार पर यूक्रेन के माथे पर सारी जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ते हुए और अपने जंग के फैसले को सही साबित करने की कोशिश करते हुए एक बड़ा और आक्रामक हमला शुरू करने की योजना बना रहा है। वहीं, जो बाइडेन ने कहा कि, "इन दावों का कोई सबूत नहीं है, और यह विश्वास करने वाली बात ही नहीं है, कि यूक्रेनियन युद्ध का चुनाव करेंगे। साथ ही यूक्रेन की सीमाओं पर 150,000 से अधिक सैनिकों को एक साल के संघर्ष को बढ़ाने के लिए ही चुना गया है।"

तीसरे विश्वयुद्ध के करीब दुनिया?

तीसरे विश्वयुद्ध के करीब दुनिया?

अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियां इस बात का सबसे स्पष्ट संकेत हैं, कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप दुनिया के सबसे विनाशकारी जंग के काफी करीब होता जा रहा है और अगर जंग होती है, तो फिर धरती पर महाविनाश का आना करीब करीब तय हो सकता है। जो बाइडेन ने कहा कि, 'हम रूस के हमला करने की योजना और उसकी प्लानिंग पर बार बार बोल रहे हैं, इसलिए नहीं कि हम युद्ध चाहते हैं, बल्कि इसलिए कि हम यूक्रेन पर आक्रमण को सही ठहराने और उन्हें (रूस) आगे बढ़ने से रोकने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं।" हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि प्रशासन को पुतिन के फैसले के बारे में कैसे पता चला है, लेकिन दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि, राष्ट्रपति का आकलन नई खुफिया जानकारी पर आधारित था, जिसमें बताया गया है कि, 150,000 रूसी सैनिक कभी भी युद्ध को शुरू कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+