जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने कमला हैरिस के पति को होठों पर दिया किस... खूब वायरल हो रहा वीडियो

बीच चुंबन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "जिल बाइडेन ने अभी-अभी कमला हैरिस के पति को होंठों पर चूमा। ऐसा कभी सोचा भी नहीं था"

Jill Biden kisses Kamala Harris

Image: ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार की रात स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। अपने संबोधन में जो बाइडेन ने सीधे तौर पर चीन तो खबरदार किया और कहा कि हमारी एकता पर चोट हुई तो करारा जवाब देने से नहीं चूकेंगे। यह उनका अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दूसरा और अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेन्टेटिव्स में बहुमत खोने के बाद पहला संबोधन था। अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन के समाप्त होने के कुछ ही देर बाद जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ के 'होठों' पर चूम लिया जो कि खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इन दोनों के बीच चुंबन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "जिल बाइडेन ने अभी-अभी कमला हैरिस के पति को होंठों पर चूमा... ऐसा कभी सोचा भी नहीं था..." एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, "जिल बाइडेन ने अभी कमला हैरिस के पति को होठों पर किस किया। उसने देखा ही नहीं कि वह आ रही है।" एक अन्य यूजन ने लिखा, "डॉ जिल बाइडेन और कमला के पति के साथ स्टेट ऑफ द यूनियन की सेक्सी शुरुआत आज रात हैलो किस के साथ।"

US दुनिया की सबसे कामयाब अर्थव्यवस्था

स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन में जो बाइडेन ने विपक्षी दल रिपब्लिकन से अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और राष्ट्र को एकजुट रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे देश से निराशावाद को दूर करना चाहते हैं और राजनीतिक विभाजन को नेविगेट करना चाहते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी स्पीच में कोरोना वायरस को लेकर भी काफी कुछ कहा। महामारी के बाद देश की तरक्की की सराहना करते हुए बाइडेन ने कहा, "अमेरिका महामारी से और मजबूत होकर उभरा है। दो साल पहले, कोरोना ने हमारे कारोबार बंद कर दिए, हमारे स्कूल बंद कर दिए और हमारा बहुत कुछ छीन लिया... लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब कोविड हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करता है। हम दुनिया में सबसे कामयाब अर्थव्यवस्था हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+