भारतीय मूल की बिजनेस वूमन शमीना सिंह को बाइडेन प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर शमीना सिंह को राष्ट्रपति की निर्यात परिषद में नियुक्त करने की घोषणा की है।

शमीना और मास्टरकार्ड में सेंटर फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह व्हाइट हाउस और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भी वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं।

member of Presidents Export Council

निर्यात परिषद अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संबंध में प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार समिति के रूप में कार्य करती है। शमीना ने अपनी अपनी इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस समूह का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति बाइडेन ने 14 जुलाई को शमीना सिंह के नाम की घोषणा की थी। राष्ट्रपति की निर्यात परिषद अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार समिति के रूप में कार्य करती है।

निर्यात परिषद राष्ट्रपति को उन सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में सलाह देती है जो अमेरिकी व्यापार को प्रभावित करते हैं और निर्यात विस्तार को बढ़ावा देते हैं। साथ ही व्यापार, औद्योगिक, कृषि, श्रम और सरकारी क्षेत्रों के बीच व्यापार संबंधी समस्याओं पर चर्चा और समाधान के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।

इससे पहले शमीना सिंह एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपवासियों पर पहले राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के कार्यकारी निदेशक थी। 2015 में, उन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा नियुक्त किया गया था और अमेरिकी सीनेट द्वारा AmeriCorps के बोर्ड में छह साल के कार्यकाल के लिए चुनी गई थी। उन्होंने दो वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

शमीना सिंह ने हार्वर्ड, येल, स्टैनफोर्ड और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है। उन्होंने ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन और टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन के लिंडन बी. जॉनसन स्कूल ऑफ पब्लिक अफेयर्स से सार्वजनिक मामलों में पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि हासिल की। उन्हें दोनों संस्थानों से पूर्व छात्र विशिष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

समीना सिंह बाइडेन प्रशासन में प्रमुख पदों पर सेवा देने वाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय से नवीनतम सदस्य बन गई हैं। आपको बता दें कि बाइडेन प्रशासन में रिकॉर्ड 150 से अधिक भारतीय-अमेरिकी प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+