बाइडेन और कमला हैरिस को टाइम मैगजीन ने बनाया 'पर्सन ऑफ द ईयर'
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नवनिर्वाचित जो बाइडन और उप-राष्ट्रपति पद के लिए नवनिर्वाचित कमला हैरिस को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2020 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। दोनों के फोटो के साथ लिखा- Changing America'S story यानी बदलते अमेरिका की कहानी। पिछले साल, 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को टाइम द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था।
Recommended Video

बाइडन और कमला हैरिस ने 7 नवंबर को अमेरिकी चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को हराया था। मैगजीन ने दोनों को अमेरिकी इतिहास में बदलाव लाने के लिए पॉलिटिक्स कैटेगरी में यह खिताब दिया है। टाइम मैगजीन ने कमला हैरिस और जो बाइडेन के 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने जाने को लेकर लिखा, अमेरिका की कहानी को बदलने के लिएऔर मुश्किल वक्त से गुजर रही दुनिया को एक विजन देने के लिए।
टाइम के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेल्सेंथल ने ट्वीट कर लिखा- बाइडेन और कमला हैरिस ने अमेरिकी इतिहास को बदलने की कोशिश की है। यह दिखाया कि लोगों की बांटने से ज्यादा ताकत उनसे हमदर्दी दिखाने में होती है। दोनों ने दुख में डूबी दुनिया के जख्मों पर मरहम लगाने का विजन पेश किया है। शायद अभी केवल अमेरिकी ही इस बात पर सहमत हैं कि देश का भविष्य दांव पर है, भले ही वे इसके बारे में असहमत हों कि आखिर क्यों?
उन्होंने कहा कि बाइडन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति के पद के लिए आगे किया, जिनका जन्म भारतीय मां और जमैका के रहने वाले पिता ने किया है। यह दिखाता है कि अमेरिका जातीयताओं के मिश्रण की ओर बढ़ रहा है। इस साल पर्सन ऑफ द इयर की रेस में अमेरिकी फिजिशियन डॉक्टर एंथनी फौसी, रेसियल जस्टिस मूवमेंट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी थे। साल 2016 में मैगजीन ने डोनाल्ड ट्रंप को 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications