'वो जहन्नुम में जाए', ट्रंप के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार भी उन्हीं की तरह 'बदतमीज', कमला हैरिस पर ये कैसी भाषा?

JD Vance slams Kamala Harris: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार और ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा है, कि "वह नरक में जा सकती हैं।"

जेडी वेंस की ये टिप्पणी 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की अचानक वापसी के मामले में बाइडेन प्रशासन के विवादास्पद रवैये के संदर्भ में थी। उनकी यह टिप्पणी ट्रंप की तरफ से अफगानिस्तान से वापस के दौरान एक बम धमाके में मारे गये 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अर्लिंग्टन कब्रिस्तान में पुष्पांजलि समारोह में भाग लेने के कुछ दिनों बाद आई है।

JD Vance Criticizes Kamala Harris

जेडी वेंस ने यह टिप्पणी पेनसिल्वेनिया के एरी में एक राजनीतिक रैली में की है। जब एक रिपोर्टर ने उनसे ट्रंप के अभियान कर्मचारियों और अर्लिंग्टन कब्रिस्तान के एक अधिकारी के बीच विवाद की रिपोर्ट के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है, कि अर्लिंग्टन कब्रिस्तान में किसी कर्मचारी का किसी से थोड़ा मतभेद हुआ और मीडिया ने इसे राष्ट्रीय समाचार बना दिया।"

आपको बता दें, कि एनपीआर ने रिपोर्ट की थी, कि जब कब्रिस्तान के एक अधिकारी ने ट्रंप कैम्पेन टीम के कर्मचारियों को उस क्षेत्र में फिल्मांकन और फोटोग्राफी करने से रोकने की कोशिश की, जहां सेवा सदस्यों को दफनाया गया था, तो ट्रम्प के कर्मचारियों ने "अधिकारी को मौखिक रूप से गाली दी और धक्का देकर वहां से हटा दिया।" सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, कि अधिकारी को "अचानक" धक्का देकर हटा दिया गया, लेकिन उन्होंने किसी तरह का आरोप लगाने से इनकार कर दिया।

'कमला हैरिस शर्मनाक हैं'

कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए जेडी वेंस ने कहा, कि 13 निर्दोष अमेरिकियों की मौत हो गई, क्योंकि उन्होंने उपराष्ट्रपति के रूप में "अपनी जिम्म्मेदारी नहीं निभाई।"

उन्होंने आगे कहा, कि "कमला हैरिस शर्मनाक हैं। अगर हम उन 13 बहादुर, निर्दोष अमेरिकियों की कहानी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी, तो यह है कि कमला हैरिस, जो इतनी सोई हुई हैं, कि वह इस बात की जांच भी नहीं करेंगी कि क्या हुआ था। और वह डोनाल्ड ट्रम्प पर चिल्लाना चाहती हैं, क्योंकि वह इस मामले को लेकर सामने आए? वह नरक में जा सकती हैं।"

सोमवार को काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमले के तीन साल पूरे हुए हैं, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई थी। यह बम विस्फोट 26 अगस्त 2021 को हुआ था, जब अमेरिकी सैनिक तालिबान के कब्जे के बाद की अराजक स्थिति में अमेरिकियों और अफगानों को भागने में मदद करने की कोशिश कर रहे थे, और ये घटना बाइडेन प्रशासन के तहत अमेरिकी विदेश नीति के लिए सबसे शर्मनाक क्षणों में से एक बन गया।

वहीं, बाद में जब जेडी वेंस से कमला हैरिस को लेकर की गई उनकी अभद्र टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसकी वजह अपनी निराशा और नेतृत्व की नाकामी को लेकर अपने गुस्से को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा, कि "देखिए, कभी-कभी मैं निराश हो जाता हूं और कभी-कभी मैं नाराज हो जाता हूं। और मुझे लगता है कि कमला हैरिस की नाकामी कुछ ऐसी है, जिस पर निराश और गुस्सा होना चाहिए... तथ्य यह है कि कमला हैरिस इसे एक मुद्दा बनाना चाहती हैं, वो जांच का समर्थन करने से इनकार करती हैं और उन परिवारों को फोन करने से भी इनकार करती हैं, जिनके बच्चे उनके कार्यकाल के कारण मारे गए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+