अमेरिका में 2024 में कौन महिला बन सकती हैं राष्ट्रपति, जावेद अख्तर ने बताया, बराक ओबामा होंगे खुश
जावेद अख्तर फिलहाल अमेरका के दौरे पर हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडेन ने फिर से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।

Javed Akhtar US Presidential Election: भारत के दिग्गज गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां से उन्होंने अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कौन सी महिला उम्मीदवार जीत हासिल कर सकती हैं, उनका नाम बताया है।
जावेद अख्तर ने कहा, कि संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाली एकमात्र डेमोक्रेट उम्मीदवार अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा हैं। मिशेल ओबामा, बराक ओबामा की पत्नी हैं, जो अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति बने थे।
उन्होंने कहा, कि अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने कई शहरों का दौरा किया है और उन्होंने विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया, कि अमेरिका के लोग किस नेता को देश का राष्ट्रपति बनना चाहते हैं।
कौन हैं मिशेल ओबामा?
बराक ओबामा की पत्नी होने के अलावा, मिशेल ओबामा एक वकील और लेखिका हैं, जिन्हें द लाइट वी कैरी और बिकमिंग जैसी किताबों के लिए जाना जाता है। व्हाइट हाउस की वेबसाइट ने उन्हें "महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल और स्वस्थ परिवारों, सेवा सदस्यों और उनके परिवारों, उच्च शिक्षा और अंतर्राष्ट्रीय किशोर लड़कियों की शिक्षा के लिए एक वकील" के रूप में वर्णित किया है।

जावेद अख्तर ने आज ट्वीट करते हुए कहा, कि "मैं इस समय अमेरिका में भारत का एक लेखक हूं। मैं विभिन्न शहरों में गया, बहुत से लोगों से बात की अमेरिकी समाज के क्रॉस सेक्शन को देखा। यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है कि एकमात्र डेम जो अगला राष्ट्रपति चुनाव जीत सकता है मिशेल ओबामा हैं।"
आपको बता दें, कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नवंबर 2024 में होने की उम्मीद है और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रैल में घोषणा की थी, कि वह फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ साथ कमला हैरिस भी लगातार दूसरी बार उप-राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगी।
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी से जिन दजो और उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी दावेदारी का ऐलान किया है, उनमें लेखक और आध्यात्मिक सलाहकार मैरिएन विलियमसन और रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर हैं, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भतीजे हैं।

दूसरी तरफ, रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है, जिनमें सबसे तगड़ी दावेदारी डोनाल्ड ट्रंप की है, जो एक बार राष्ट्रपति रह चुके हैं। माना जा रहा है, कि अगले साल होने वाला चुनाव मुख्य तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच ही होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications