VIDEO: महिलाएं कृपया ध्यान दें, आप सभी खूबसूरत हैं, चलती ट्रेन में मेकअप ना करें

इस विज्ञापन में एक एनाउंस किया जा रहा है "कृपया आप चलती ट्रेन में मेकअप से दूर रहें। सभी महिलाएं बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन जब वो चलती ट्रेन में मेकअप करती हैं तो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगतीं।"

टोक्‍यो। जापान में रेलवे ने महिला यात्रियों को ट्रेन में मेकअप करने से मना किया है। जापान सरकार ने इस फैसले के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है जिससे महिलओं को बुरा भी लगे और उनकी सिक्युरिटी भी हो सके।

Japanese women told not to apply makeup on trains because it makes them ‘ugly’

आपको बता दें कि जापान रेलवे ने एक विज्ञापन जारी की अपील की है। इस विज्ञापन में एक एनाउंस किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि "कृपया आप चलती ट्रेन में मेकअप से दूर रहें। सभी महिलाएं बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन जब वे चलती ट्रेन में मेकअप करती हैं तो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगतीं।"

रेलवे ने वीडियो और पोस्‍टर जारी कर यह अपील की है। आपको बता दें कि जापान में में बड़ी संख्या में औरतें ट्रैवल के दौरान ट्रेन में घंटों मेकअप ही करती रहती हैं। इस वजह से कई बार वे अपने स्टेशन पर उतरना तक भूल जाती हैं।

मेकअप के चक्कर में कई बार उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। इसके अलावा, उनके साथ कई बार गलत व्‍यवहार की खबरें भी सामने आई हैं। वे दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुकी हैं।

क्‍या है वीडियो में

30 सेकेंड के इस वीडियो विज्ञापन में जापानी एक्ट्रेस सावा निमुरा ने महिलाओं से ट्रेन में मेकअप नहीं करने की अपील कर रही हैं। निमुरा ट्रेन में डांस करते हुए महिलाओं से पूछती हैं- "तुम ट्रेन में मेकअप करके क्यों नहीं आती हो? तुम ट्रेन में अपनी आईब्रो सेट करती हो। काजल, पाउडर और लिपस्टिक लगाती हो।

जब तुम अपने लुक को बदलती हो तो ट्रेन के बाकी पैसेंजर्स तुम्हें देखते हैं। ये काम तुम घर पर भी कर सकती हो।" इस वीडियो को रेलवे स्टेशनों पर लगी बड़ी स्क्रीन्स पर भी दिखाया जा रहा है। स्टेशन पर पोस्टर भी चिपकाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+