छिन जाएगा जापान की राजकुमारी से शाही दर्जा, कॉमन मैन से करने जा रही हैं शादी
नई दिल्ली। जापान की एक और राजकुमारी से शाही दर्जा छिन जाएगा। जापान की राजकुमारी आयोको एक आम इंसान से शादी करने जा रही हैं, जिसके बाद उनसे वो सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे जो एक शाही परिवार के सदस्य के पास होते हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी शाही परिवार की राजकुमारी ने आम इंसान से शादी कर अपने शाही अधिकार गंवा चुकी हैं । जापान की राजकुमारी अयोको शिपिंग फर्म में काम करने वाले केई मोरिया से प्यार करती हैं और इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कॉमन मैन पर आया राजकुमारी का दिल
जापान की राजकुमारी अयाको का दिल शिपिंग फर्म में काम करने वाले 32 साल के केई मारियो पर आ गया है। दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं, लेकिन शादी के बाद राजकुमारी अयोको से उनके साथ शाही अधिकार और दर्जा छिन जाएगा। जापानी कानून के मुताबिक अगर राजकुमारी शाही खानदान के अलावा अगर किसी आम शख्स से शादी करती हैं तो उनसे शादी दर्जा छी लिया जाता है। हालांकि राजकुमारी का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मां ने कराई मुलाकात
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक अयाको की मां हिसाको ने ही उनकी मुलाकात केई मोरिया से करवाई। वो उनके परिवार को 40 सालों से जानती हैं। माना जा रहा है कि अयाको और केई 29 अक्टूबर को टोक्यो के मंदिर में शादी कर सकते हैं। शादी के तुरंत बाद उन्हें राजपरिवार से बाहर कर दिया जाएगा और बोनस के तौर पर 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

शाही परिवार में दूसरी बार हो रहा है ऐसा
जापान के शाही परिवार में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब शादी परिवार की राजकुमारी ने आम शख्स से शादी की है और अपना शादी दर्जा छोड़ दिया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में अयाको की चचेरी बहन राजकुमारी माको ने भी एक आम शख्स से शादी कर अपने सारे शाही अधिकार छोड़ दिए थे। राजकुमारी माको ने अपने कॉलेज के दोस्त के साथ शादी की थी। आपको बता दें कि राजकुमारी अयाको ने जापान की जोसाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी सोशल वेलफेयर में मास्टर की डिग्री ली है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications