Japan: प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यक्रम में विस्फोट, सुरक्षित निकाले गए बाहर, संदिग्ध गिरफ्तार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की। हालांकि पीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

japan 67

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यक्रम में शनिवार को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत उन्हें वहां से बाहर निकाला। साथ ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिमी जापान के वाकायामा में पीएम पहुंचे थे। जब वो भाषण दे रहे थे, तो किसी ने स्मोक या पाइप बम से हमला किया। इस पर उनके सुरक्षागार्डों ने सुरक्षा घेरा बनाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। फिलहाल पीएम सुरक्षित हैं और उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं।

वहीं घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम स्थल से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। वैसे पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन स्थानीय मीडिया में एक शख्स की गिरफ्तारी का वीडियो दिखाया गया है।

चारों ओर हो गया था धुंआ
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम के भाषण से ठीक पहले वहां पर एक छोटा विस्फोट हुआ, जिससे चारों ओर धुंआ फैल गया। इसके बाद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया।

शिंजो आबे की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी। वो भी एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, तभी हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे उनके सीने और गर्दन में गोली लगी।

काफी देर तक अस्पताल में उनका इलाज चला, लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी की पहचान यामागामी तेत्सुया के रूप में हुई, उसकी उम्र 41 साल थी।

जांच में पता चला कि वो पूर्व पीएम की किसी बात से नाराज था। इसी वजह से उसने हमले की योजना बनाई। हथियार पाने के बाद वो सीधे आबे के चुनावी कैंपेन में पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+