Japan Plane crash: जापान के लिए ठीक नहीं जा रहा नया साल, रनवे पर फिर टकराए 2 विमान, अब तक 4 हादसे

जापान के लिए ये साल ठीक नहीं जा रहा है। वहां पर एक के बाद एक हादसे होते जा रहे हैं। पहली जनवरी को जापान में भूकंप आने के बाद देश को सुनामी का सामना करना पड़ा था। इसके अगले दिन टोक्यो के एक एयरपोर्ट पर दो विमानों के टकराने की घटना सामने आई थी जिसमें 6 लोग मारे गए थे।

एक बार फिर से जापान में दो विमान टकरा गए हैं। जापान के होकाइडो आईलैंड के चितोस एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर कोरियन एयरवेज का एयरक्राफ्ट लैंड करते वक्त वहां पहले से खड़े पैसेफिक एयरवेज के प्लेन से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इससे एक दिन पहले भी विमान से जुड़ी एक दुर्घटना हुई थी।

passenger planes collide

जापान के सरकारी मीडिया संस्थान 'एनएचके' (जापान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के अनुसार, होक्काइडो के न्यू चितोस एयरपोर्ट पर स्थानीय समय के अनुसार साढ़े पांच बजे ये दुर्घटना हुई। हालांकि राहत की बात ये थी कि पैसेफिक एयरवेज का प्लेन खाली था। उसमें कोई पैसेंजर या क्रू मेंबर नहीं था। वहीं, कोरियाई एयरक्राफ्ट में 289 पैसेंजर और क्रू मेंबर थे।

लोकल मीडिया नेटवर्क 'फुजी टीवी' के मुताबिक एक एयरक्राफ्ट खड़ा था और दूसरे की लैंडिंग करीब-करीब हो चुकी थी। इसलिए अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इस हादसे के बाद न्यू चितोस एयरपोर्ट पर कई विमानों की उड़ान रद्द करनी पड़ी है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रनवे पर हल्की बर्फ होने और खराब वातावरण की वजह से कोरियन एयरवेज के एयरक्राफ्ट का पायलट ठीक से रनवे को देख नहीं सका। यही वजह है कि यह प्लेन फिसलने के बाद थोड़ा उछला और काफी दूर खड़े पैसेफिक एयरलाइंस के प्लेन से थोड़ा टकरा गया।

2 जनवरी को जापान में रनवे पर दो एयरक्राफ्ट टकरा गए थे। इसमें कोस्ट गार्ड के 6 लोगों की मौत हो गई थी। जापान एयरलाइंस का विमान लैंड होते समय रनवे पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान से टकरा गया था, जिससे दोनों विमानों में भीषण आग लग गई थी।

इस घटना में जापान एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 379 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन कोस्ट गार्ड के विमान में मौजूद छह में से पांच क्रू सदस्यों की मौत हो गई थी।

इसके बाद 15 जनवरी को जापान में 122 यात्रियों को ले जा रहे एक बोइंग प्लेन के इंजन में अचानक से आग गई थी। जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। ये विमान दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर उतरने वाला था। विमान के स्टारबोर्ड इंजन में उस समय आग लगी जब एक पक्षी इससे टकरा गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+