जापानी पीएम फुमियो किशिदा संक्रमित, कोरोना की सातवीं लहर से बुरी तरह जूझ रहा देश

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

टोक्यो, 21 अगस्तः जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कैबिनेट के एक प्रवक्ता के अनुसार, फुमियो किशिदा एक सप्ताह से छुट्टी पर थे। कल शनिवार को उन्हें खांसी आ रही थी और हल्का बुखार भी हुआ था, जिसके बाद रविवार सुबह उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। दोपहर को जब रिपोर्ट आई जिसमें कोरोना संक्रमित पाया गया।

Fumio Kishida

तस्वीर- फाइल

टीआईसीएडी में भाग ले सकते हैं किशिदा

किशिदा को शुक्रवार से ट्यूनीशिया में शुरू होने वाले अफ्रीकी विकास पर टोक्यो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (TICAD) में भाग लेना था, फिर मध्य पूर्व के दौरों को जारी रखना था। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि वह टीआईसीएडी में आनलाइन भाग ले सकते हैं। बतादें कि जापान में इस समय कोरोना की सातवीं लहर चल रही है। पूरे देश में कोरोना से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है जबकि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा के कोरोना से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बुरी तरह कोरोना की चपेट में आया देश

20 अगस्त को जापान में कोरोना के मामले ढाई लाख को पार कर गए। जापान में कोरोना का कहर जुलाई महीने में शुरू हुआ था जो अभी पीक पर पहुंच चुका है। बीते कई दिनों से कह दिन कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार कर रही है। इससे पहले जापान में कोरोना का कहर फरवरी में दिखा था लेकिन उस दौर में भी कोरोना के नए मामले लाख से कम ही रहे थे, लेकिन इस बार जापान बुरी तरह कोरोना की चपेट में आ चुका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि ओमिक्रोन के सबवैरिएंट BA.4 और BA.5 के कारण एक बार फिर से पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में आ सकती है। WHO ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की कि अब कई देश कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना टेस्टिंग कम कर दी गई है और इस वजह से किसी भी वैरिएंट को लेकर पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ रही है, उसके व्यवहार को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+