Japan Earthquake:जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता, सुनामी का अलर्ट नहीं

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता, सुनामी का अलर्ट नहीं

टोक्यो, 1 मई: जापान में शनिवार (1 मई) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान के मौसम विभाग नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप के झटके आए। भूकंप जापान के पूर्वी तट के पास होन्शू में सुबह 6 बजकर 57 मिनट महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरीके से जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। मौसम विभाग ने सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसी संभावना है कि देश के उत्तर-पूर्व में स्थित पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो।

Japan Earthquake

बता दें कि इससे पहले 18 अप्रैल 2021 को जापन के मियागी प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 5.8 मापी गई थी। भूकंप सुबह 9 बजे के आसपास आया था। जिसका क्रेंद अक्षांश में 38.3 डिग्री उत्तर, देशांतर में 141.9 डिग्री पूर्व में और 50 किमी की गहराई पर था।

10 साल पहले जापान में 9 की तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई थी तबाही

जापान में 10 साल पहले रिक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता वाले भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई थी। भूकंप के बाद वहां सुनामी आ गई थी। लगातार दो आपदा से फुकुशिमा परमाणु आपदा घटित हो गया था। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी और एक लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+