Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Miss World 2023: दुनिया की सबसे सुंदर महिला कौन होगी, कश्मीर में होगा इसका फैसला, G-20 के बाद एक और बड़ा आयोजन

दुनिया की अगली सबसे खूबसूरत महिला कौन होगी इसका फैसला भारत में होगा। हिंदुस्‍तान की खूबसूरत वादियों वाले जम्मू कश्मीर में मिस वर्ल्‍ड 2023 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जहां पर विजेता के सिर पर ताज सजेगा।

71वीं मिस वर्ल्ड 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को भारत के कश्मीर में आयोजित की गई। इस दौरन मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया एरिक मोरेली ने भारत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में 140 देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।

Miss World 2023

File Image

भारत में यह आयोजन 27 साल बाद होने जा रहा है। भारत ने आखिरी बार इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।
हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया एरिक मोरेली भी कश्मीर की सुंदरता देख बेहद प्रभावित नजर आईं। उन्होंने कहा, "अगर सच कहूं तो मैं काफी खुश हूं। ऐसी सुंदरता को देखना हम काफी उत्‍सुक हैं।"

एरिक मोरेली ने आगे कहा कि मिस वर्ल्ड क्रू नवंबर में कश्मीर पहुंच सकती है। वहीं, इस कार्यक्रम का आयोजन 8 दिसंबर को होगा। मोरेली ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खूबसूरत घाटी में कराने के लिए हमन और अधिक इंतजार नहीं कर सकते।

प्रेस वार्ता में मिस वर्ल्ड रोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी,मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगन और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स ने भाग लिया।

बता दें कि इससे पहले मई महीने में श्रीनगर में G20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक का सफल आयोजन किया गया था। इस दौरान G20 देशों के 60 डेलीगेट्स समेत 180 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

30 वर्षों तक आतंक का दंश झेलने वाले कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधान खत्म होने के बाद राज्य में एक नई शुरुआत हुई है। लंबे समय बाद अब कश्मीर में शांति है और अब देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ श्रीनगर भी बड़े आयोजनों का गवाह बन रहा है।

G20 के एक कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अब मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के आयोजन का फायदा कश्मीर को मिलेगा। इससे न सिर्फ दुनिया के सामने नए कश्मीर की छवि प्रस्तुत होगी बल्कि राज्य में निवेश के मौके भी बढ़ेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+