भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान में बच्चों को पकड़ाए हथियार

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए पाकिस्तान के छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में बंदूकें थमा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान में हाफिज सईद की जमात-उद-दावा चैरिटी से कई स्कूल और मदरसा चलते हैं, जहां बच्चों को इस्लाम के लिए पवित्र युद्ध लड़ने और जम्मू कश्मीर में जंग की तैयारी का पाठ पढ़ाया जाता है।

भारत के खिलाफ हाफिज सईद ने बच्चों को थमाए हथियार

जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद के कहने पर कई आंदोलनकारियों को हाथों में बैनर लिए यह कहते हुए देखा गया है कि कश्मीर पाकिस्तान का आंतरिक हिस्सा है और कश्मीर के लिए आगे भी जंग जारी रहेगी। इस्लामाबाद में हाल ही में जमात-उद-दावा के नेता सदाकत ने अपने नाबालिग बच्चे को भी बंदूक थमा दी थी।

पाकिस्तान में जमात-उद-दावा हाफिज सईद की ही एक चैरिटी विंग है, जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए धन उगाही का काम करती है। दक्षिण एशिया में सबसे खूंखार और बड़ा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर में जंग छेड़ रखी है। हाफिज सईद के संगठनों ने भारत और अमेरिका के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए कई बार ऐलान किया है। ऐंटी-टेरर कानून में सुधार के बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और सरगना हाफिज सईद से जुड़े जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को भी प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया गया है।

बता दें कि इस साल जुलाई में पाकिस्तान में चुनाव है और आतंकी हाफिज सईद को वहां की सरकार ने नजरबंद से रिहा कर, भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए खुली छूट दे रखी है। जिसमें उसका साथ पाकिस्तान आर्मी और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी दे रही है। हाफिज सईद के रिहा होने के बाद कश्मीर घाटी में आतंक की घटनाएं बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+